मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में अनुकंपा/अनुग्रह अनुदान समिति की बैठक आयोजित

On: August 21, 2025 9:39 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार): पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा/अनुग्रह अनुदान (उग्रवादी हिंसा) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त श्री प्रवीण केरकट्टा, सामान्य शाखा प्रभारी श्री देवेंद्र कुमार, स्थापना शाखा प्रभारी श्री कुमार हर्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व से प्राप्त कुल 21 मामलों के आवेदनों की संवीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदन पत्रों से जुड़े दस्तावेज जैसे—पारिवारिक सूची, शपथ पत्र, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र आदि का सत्यापित प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर जिला सामान्य शाखा को उपलब्ध कराया जाए।

इसके अतिरिक्त, समिति द्वारा उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुकंपा आधारित नियुक्ति के लिए जिला स्थापना समिति को अग्रसारित 11 मामलों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान स्थापना उप समाहर्ता प्रभारी को निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित मामलों को आगामी 29 अगस्त 2025 को निर्धारित जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक में प्रस्तुत किया जाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment