📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

विश्व स्तरीय पत्रकार संगठन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जमशेदपुर इकाई ने किया पत्रकारों को सम्मानित।

On: March 6, 2024 4:09 PM
Follow Us:
विश्व स्तरीय पत्रकार संगठन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जमशेदपुर इकाई ने किया पत्रकारों को सम्मानित।

जमशेदपुर: विश्व स्तरीय पत्रकार संगठन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जमशेदपुर इकाई द्वारा दिनांक 5 मार्च 2024 को सन्ध्या 6 बजे जमशेदपुर साकची स्थित जिला कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
बता दें यह कार्यक्रम इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के मार्गदर्शन, झारखंड प्रदेश के महासचिव आतिफ खान के संरक्षण और जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम में शामिल अतिथि:

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मुख्य अतिथि स्वरूप इस कार्यक्रम में पूर्व कमिश्नर एवं समाजसेवी श्री विजय सिंह, वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मानगो दया हॉस्पिटल के संचालक मुमताज अहमद, डॉक्टर एवं समाजसेवी तुबा अंबरीन और समाजसेवी शहनवाज जी शामिल हुए।

विश्व स्तरीय पत्रकार संगठन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जमशेदपुर इकाई ने किया पत्रकारों को सम्मानित। विश्व स्तरीय पत्रकार संगठन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जमशेदपुर इकाई ने किया पत्रकारों को सम्मानित।

इसे भी पढ़ें: एआईडीएसओ ने ई कल्याण छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की

कार्यक्रम का विवरण:

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का स्वागत करते हुए किया गया। सबसे पहले मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर श्री विजय सिंह जी का स्वागत आतिफ खान ने फूलों का गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर किया वहीं उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने एक-एक कर दया हॉस्पिटल के संचालक मुमताज अहमद, डॉक्टर एवं समाजसेवी तुबा अंबरीन और समाजसेवी शहनवाज जी का स्वागत गुलदस्ता देते हुए किया।
स्वागत के उपरांत अतिथियों को सामाजिक कार्य और समाज में योगदान देने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उपस्थित अतिथियों ने आज के कार्यक्रम में पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकार हित में मुख्यतः से अपनी बातों को रखा।

विश्व स्तरीय पत्रकार संगठन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जमशेदपुर इकाई ने किया पत्रकारों को सम्मानित। विश्व स्तरीय पत्रकार संगठन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जमशेदपुर इकाई ने किया पत्रकारों को सम्मानित।

इसे भी पढ़ें: महिला इंटक की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम की तैयारी

पत्रकारों को किया गया सम्मानित:

इस कार्यक्रम में उपस्थित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई के सभी पत्रकारों को उनके वविशेष योगदान के लिए अतिथियों के द्वारा सम्मान पत्र दिया गया। सम्मान पत्र पाने वालों में अभिषेक सिन्हा, आशीष कुमार, सैसब सरकार, विनोद लकड़ा, विपिन चंद्र पांडेय, एमडी सलमान खान, मोहम्मद कलीम, अभिषेक कुमार, अविनाश शर्मा, गणेश माझी, अजित कुमार, आकाश कुमार, आनंद प्रसाद, कमलेश गिरी, विश्वजीत नंदा और लक्ष्मण राव शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार मौर्य ने और धन्यवाद ज्ञापन आतिफ खान ने दिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment