मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पेंशनधारियों के आह्वान पर केरा पहुंचे विजय सामड

On: June 13, 2025 8:24 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर केरा गांव के पेंशनधारियों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी व प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड मुख्य रूप से उपस्थित थे। पेंशनधारियों ने श्री सामड से केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व विकलांग पेंशन पिछले तीन माह से नहीं मिलने की शिकायत की तथा अपनी समस्याएं बताई।

सभी की बातें सुनने के बाद उन्होंने इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महासचिव पूर्ण चंद्र मुखी, बासुदेव मुखी सहित प्रभाकर मंडल, अर्जना देवी, अमोनती नैकिन, पारुल मोदक, बंसती रावत, हिमांशु चक्रवर्ती, जगदीश दास, मंसूरी लोहारिन, मंजू देवी, बासमती ज्योतिषी, गणेश ज्योतिषी, प्रभाकर रजक, कलावती मंडल, विवेका ज्योतिषी, सनक साहू, गौरांग कर, मंटू मुखी, बंसती देवी, मंगनी मुखी, पार्वती साहू, जगरनाथ साहू, रामशंकर नायक, प्रमोद प्रधान, पवित्रा देवी, उमाकांत साहू, एंटोन साहू, अवंती ज्योतिषी सहित अन्य पेंशन धारक उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : पत्रकार धर्मेंद्र के बड़े का भाई निधन

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment