मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आदिवासी मित्र मण्डल ने धरती आबा बिरसा मुण्डा की शहादत दिवस मनाई

On: June 9, 2025 9:29 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर ( जय कुमार ): आदिवासी युवा मित्र मण्डल की पहल पर आज, सोमवार को धरती आबा बिरसा मुण्डा की शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आदिवासी मित्र मण्डल प्रांगण में स्थित धरती आबा की मूर्ति पर पदाधिकारियों ने एक-एक कर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान विजय मेलगंडी ने धरती आबा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा, “उस समय जब संचार के साधन सीमित थे, तब भी बिरसा मुण्डा ने लोगों को एकजुट कर उलगुलान का नेतृत्व किया। उनकी वीरता और समर्पण आज भी हमें प्रेरित करता है।” इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर बिरसा मुण्डा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : धरती आबा बिरसा मुंडा (Dharti Aaba Birsa Munda) पर करुणामय मंडल की कविता

कार्यक्रम में आदिवासी मित्र मण्डल के सलाहकार कालिया जामुदा, महासचिव सुखराज सुरीन, आदिवासी युवा मित्र मण्डल के सचिव रबिन्द्र गिलुवा, सह-सचिव निशीथ सिंह मुण्डा, उपाध्यक्ष विशाल मुण्डा, सदस्य रवि बाँकिरा, इंद्रजीत सामड, धारा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment