मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

 STP Limited फैक्ट्री में विस्फोट से जहरीला धुआं फैला, नागरिकों की तबीयत बिगड़ी – पर्यावरण दिवस पर भयावह दृश्य

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 6, 2025 8:58 PM
Follow Us:
Add A Heading 32
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

डिमना, जमशेदपुर: डिमना और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले सैकड़ों नागरिकों ने 5 जून 2025 की शाम एक गंभीर औद्योगिक हादसे को लेकर सामूहिक चिंता जाहिर की है। पर्यावरण दिवस के दिन शाम करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच, STP Limited (Pipe Protection Products Division), डिमना रोड, मानगो, जमशेदपुर स्थित फैक्ट्री में टार (अलकतरा) मशीन में एक भीषण विस्फोट हुआ।

A 2

इस विस्फोट के कारण फैक्ट्री से निकला गहरा काला और अत्यंत जहरीला धुआं आसपास के रिहायशी इलाकों में फैल गया। इस धुएं से बालिगुमा, सुखनाबस्ती, गोड़गोड़ा, धरमबांधा, रूपाई डांगा, डिमना, हिलव्यू कॉलोनी और जयपाल कॉलोनी जैसे क्षेत्रों के नागरिकों को सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन, उल्टी और सिरदर्द जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हुईं।

Read More : चक्रधरपुर की बेटी “राजश्री लोहार” बनी इंटर आर्ट्स की टॉपर, 447 अंकों के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला में हासिल किया पहला स्थान

बच्चों और बुजुर्गों की हालत चिंताजनक, लोग घर छोड़कर भागे

स्थानीय लोगों के अनुसार, छोटे बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत अधिक बिगड़ गई। भय और घबराहट के माहौल में कई परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हुए। यह घटना न सिर्फ मानव जीवन के लिए खतरा बनी, बल्कि क्षेत्रीय पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र को भी भारी नुकसान हुआ।

इको-सेंसिटिव ज़ोन में फैक्ट्री संचालन पर गंभीर सवाल

यह फैक्ट्री एक पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र (Eco-Sensitive Zone) में स्थित है, जहां ऐसे प्रदूषणकारी उद्योगों का संचालन पर्यावरणीय कानूनों के खिलाफ माना जाता है। इस मुद्दे पर स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाए हैं कि इस फैक्ट्री को पर्यावरणीय मंजूरी (Environmental Clearance) कैसे और किन शर्तों पर दी गई।

नागरिकों की प्रमुख मांगे:

1. इस घटना की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की जाए।

2. STP Limited के जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई हो।

3. प्रभावित इलाकों में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं और पीड़ितों को चिकित्सा सहायता मिले।

4. यह जांच की जाए कि फैक्ट्री को कैसे इको सेंसिटिव ज़ोन में अनुमति दी गई।

5. भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सख्त निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था लागू की जाए।

स्थानीय नागरिकों ने MGM थाना, जमशेदपुर में इस संबंध में एक सामूहिक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है और प्रशासन से जनहित में शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की अपील की हैं.

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied