मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आम बागवानी से जुड़े किसानों को समुचित लाभ दिलाने के लिए जिले में कोल्ड स्टोरेज एवं बाजार की बेहतर व्यवस्था की जाएगी : जोबा माझी

On: June 18, 2025 9:32 PM
Follow Us:

सरायकेला (जय कुमार): मंगलवार को टाउन हॉल सरायकेला में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेला-2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत, निदेशक डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की सुमित, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसानगण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सांसद जोबा मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों की आय में वृद्धि हेतु सतत प्रयासरत है। आम बागवानी से जुड़े किसानों को समुचित लाभ दिलाने के लिए जिले में कोल्ड स्टोरेज एवं बाजार की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे केवल आम उत्पादन तक सीमित न रहें, बल्कि मिश्रित खेती, सब्जी उत्पादन,पशुपालन और डेयरी जैसे विकल्पों को अपनाकर बहुआयामी आय अर्जन की दिशा में आगे बढ़ें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना का उद्देश्य न केवल खेती को बढ़ावा देना है,बल्कि रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित करना है। उन्होंने जानकारी दी कि फसलों को उचित मूल्य दिलाने हेतु कोल्ड स्टोरेज एवं बाजारों के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है।

Read More : Security Arrangements: कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

आम से मूल्यवर्धित उत्पाद जैसे अचार, पापड़, अमावट आदि तैयार कर भी किसान आयवर्धन कर सकते हैं। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन किसानों को प्रेरणा देने के साथ-साथ नवीन कृषि तकनीकों के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों को सुविधाजनक भंडारण एवं विपणन प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी जिससे उनकी उपज का अधिकतम लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम के दौरान बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं कृषि सहायक उपकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही,उन्हें अन्य किसानों को भी योजना से जोड़ने हेतु प्रेरित करने को कहा गया।

किसानों को किया गया सम्मानित

  • प्रथम पुरस्कार: निमाई मुर्मू, सरायकेला
  • द्वितीय पुरस्कार: युधिष्ठिर मुंडा, चांडिल
  • तृतीय पुरस्कार: राम सोय, कुचाई

पुरस्कृत किसानों ने मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार योजना से जुड़कर उन्होंने खेती/बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की एवं आय में वृद्धि कर अपने जीवन को खुशहाल बनाया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment