मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के तीन प्रशिक्षुओं का यस्कावा में प्लेसमेंट, संस्थान में खुशी की लहर

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: April 25, 2026 7:45 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 04 25 At 7.20.08 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। संस्थान के तीन प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रतिष्ठित कंपनी यस्कावा में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हासिल किया है। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी और उत्साह का माहौल है।

A 2

प्लेसमेंट पाने वाले प्रशिक्षुओं में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं एम्बेडेड सिस्टम के छात्र हर्ष विश्वकर्मा के साथ-साथ मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं स्मार्ट फैक्ट्री के प्रशिक्षु बी. दिलेश्वर राव और अंकित कुमार सिंह शामिल हैं। इन सभी ने अपनी तकनीकी दक्षता, निरंतर परिश्रम और समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

संस्थान प्रबंधन ने इसे केवल छात्रों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि संस्थान के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम और अनुभवी मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि संस्थान युवाओं को उद्योग के अनुरूप तैयार करने में सक्षम है।

संस्थान परिवार ने तीनों प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही यह विश्वास जताया गया है कि वे स्वचालन और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगे और देश के औद्योगिक विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे।

वरुण कुमार
(प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी)

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied