मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

राजनगर प्रखंड के ग्राम केन्दमुण्डी डूंगरी में तीन दिवसीय मां तारा देवी की पूजा धूमधाम से हुआ आयोजन

On: June 18, 2025 10:02 PM
Follow Us:

राजनगर ( जय कुमार ) : राजनगर प्रखंड के अंतर्गत गांव केन्दमुण्डी में धूमधाम से मां तारा देवी का पूजा आयोजन किया गया। पूजा स्थल से गाजे बाजे के साथ सैकड़ो महिलाओं पुरुषों कलश लेकर तालाब गए , वहां पुजारी सुनीता हेंब्रम ने विधिवत पूजा अर्चना कर महिलाएं पुरुषों कलश में पवित्र जल लेकर माता की शक्ति से झूलते हुए पूजा स्थल तक पहुंची।

इसके बाद मां तारा देवी के पूजा स्थल में कलश स्थापित कर मां तारा देवी का पूजा किया गया। महिलाएं एवं पुरुष भक्त दिन भर निर्जला उपवास कर मां तारा की पूजा अर्चना किये। सभी भक्त श्रद्धालु मां तारा देवी के चरणों में माथा टेकते हुए परिवार की सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : बिरसिंह बिरुली अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकार विरोधी भाषा बोल रहे हैं : बुधराम लागुरी

मान्यता है कि यह सच्चे मन से पूजा अर्चना कर मांगी गई हर मनोकामनाएं पूरी होती है। बताया जाता है की मां तारा देवी पूजा करने के घरों में शान्ति और समृद्धि बना रहता है। मां तारा की पूजा अर्चना के लिए बंगाल, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, जमशेदपुर, रांची समेत विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो भक्त श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुचे थे। पूजा होने के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

पूजारी सुनीता हेंब्रम ने कहा कि लगभग 60 वर्षों से पूजा हो रही है , वहां पर प्रतिदिन पूजा अर्चना होती है। प्रत्येक वर्ष 18 जून को महिलाएं एवं पुरुष तालाब से कलश यात्रा निकाली जाती है। जो भक्त वहां पर मन्नत मांगते हैं, मां उसे पूरा करती है। मां तारा देवी को शमशान की देवी कहा जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि वह मुक्ति देने वाली देवी है।

सफलता बनाने में गोमा हेम्ब्रम , दामू हेम्ब्रम ग्राम प्रधान,गणेश हेम्ब्रम,आशा हेम्ब्रम, दुर्गा हांसदा ,सोनु हेम्ब्रम ,स्हागी टुडू एवं ग्रामवासियों का सहरनीय योगदान।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment