📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

झारखंड से इन भ्रष्टाचारियों को भगाना है, डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाना है.

On: March 18, 2024 11:21 PM
Follow Us:
अमित सिंह जिला मीडिया प्रभारी जमशेदपुर महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा

जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी ने आज प्रेस रिलीज जारी कर अपनी बातों को रखते हुए कहा कि पिछले दिनों जेएससीसी सीजीएल की परीक्षा आयोजित की गई थी, उस समय पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द किया गया। रविवार को जेपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा के दौरान जिस प्रकार से पेपर लीक हुआ उससे स्पष्ट है कि झारखंड सरकार ने जेएससीसी
की तरह जेपीएससी को भी पैसा कमाने का जरिया बना दिया है।

उन्होंने आगे कहा – अब जल्द ही झारखंड से इन भ्रष्टाचारियों को भगाना है, डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाना है। जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी से भी झारखंड सरकार ने कोई सबक नहीं लिया या जरूरत ही नहीं समझा। परिणाम सामने है। जेपीएससी परीक्षा के दौरान आज फिर से पेपर लीक होने की बात सामने आ रही है। युवाओं के मुद्दे पर सरकार का लगातार फ्लॉप होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। युवाओं के भविष्य के साथ यह सरकार लगातार खिलवाड़ कर रही है। युवा विरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंकना ही सारी समस्याओं का एकमात्र समाधान है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कीजिए मुख्यमंत्री जी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा – इसलिए झारखंड के नौजवानों से मेरी अपील है, अब इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में आप सबका साथ चाहिए। मैं विश्वास दिलाता हूं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही ऐसे भ्रष्ट लोगों को चुन-चुनकर जेल भेजेंगे और झारखंड के नौजवानों का हक़, झारखंड के नौजवानों को दिलाकर रहेंगे तथा कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment