मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आज से मंदिर जीर्णोद्धार का दूसरा चरण होगा प्रारंभ – श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 16, 2025 10:13 PM
Follow Us:
Add A Heading 13 5
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, केबुल टाऊन गोलमुरी, जमशेदपुर का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है। जीर्णोद्धार कार्य का पहला चरण पूरा हो जाने के बाद कल दिनांक 17 जून को सुबह 8 बजे मंदिर जीर्णोद्धार का दूसरा चरण आरंभ होगा। यह जानकारी जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सह जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दी।

Netaji 3

सरयू राय ने बताया कि

दूसरे चरण में मुख्य मंदिर के शिखर का निर्माण आरंभ होगा, जिसमें एक से अधिक स्तूप आकार की संरचना बनायी जाएगी, जैसा कि इस श्रेणी के मंदिर के ऊपरी भाग में बना है।

Read More : बिना कोचिंग, घर पर खुद की मेहनत से NEET में शानदार सफलता – चक्रधरपुर की तनिषा त्रिपाठी बनीं युवाओं की प्रेरणा

श्री राय ने बताया कि शिखर निर्माण का कार्य पूरा होने पर मंदिर के बाहरी अवरण की भव्यता उजागर होगी। उसके बाद शिखर की रंगाई पुताई और ढाँचा का कार्य आरंभ होगा।

शिखर निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद मंदिर के भीतर जर्जर हो चुके हिस्सों की मरम्मत होगी। फिर फर्श, रेलिंग तथा भूमिगत निर्माण कार्य का जीर्णाेद्धार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 17 जून को प्रातः विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के उपरांत शिखर निर्माण कार्य आरंभ होगा। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति तथा ट्रस्ट के अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित होंगे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied