मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर में ‘रेडियंट झारखंड 2.0’ मेगा प्रदर्शनी का भव्य समापन, 10 हजार से अधिक लोग लाभांवित

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 31, 2026 9:34 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 31 At 5.38.53 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर । शहर के प्रतिष्ठित होटल होटल रमाडा में आयोजित तीन दिवसीय ‘रेडियंट झारखंड 2.0’ मेगा प्रदर्शनी का शनिवार को सफल समापन हो गया। विज्वल मिथ्स और Ladies Circle India GMCLC-160 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ज्ञानवर्धक आयोजन से 10 हजार से अधिक लोग लाभांवित हुए।

A 2
THE NEWS FRAME

अतिथियों ने की सराहना

समापन समारोह में कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों में शामिल थे:

  • सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया
  • समाजसेवी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले
  • आईसीएमआर के वैज्ञानिक पी.के. त्रिपाठी
  • डॉ. के. गोपाल कृष्णा
  • एनआईसी झारखंड स्टेट यूनिट की सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर शिवानी कोरा
  • सोना देवी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रभाकर सिंह
  • आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी
  • सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की प्राचार्या रंजीता गांधी

सभी अतिथियों का स्वागत विज्वल मिथ्स के डायरेक्टर वनीस गुप्ता और प्रोजेक्ट हेड किंजल गांधी ने किया। अतिथियों ने तीन दिवसीय ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी की सराहना की।

THE NEWS FRAME

प्रदर्शनी में दिखी ‘विकसित भारत’ की झलक

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि प्रदर्शनी में लगे विभिन्न विभागों और संस्थाओं के स्टॉल में “विकसित भारत” की स्पष्ट झलक देखने को मिली। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से छात्रों को नए-नए इनोवेशन की जानकारी मिली, वहीं आम लोगों को सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो के मार्गदर्शन में यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी सफल रही। सांसद मृदुभाषी के साथ-साथ सर्वसुलभ हैं। यहां की जनता भी बिद्युत बरण महतो को कभी भाजपा का सांसद नहीं मानी। उन्होंने सभी समाज के लिए काम किया, भारत सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में उनका विशेष योगदान है।

THE NEWS FRAME

सुबह से लगी रही छात्रों की कतार

सुबह 10 बजे से ही प्रदर्शनी देखने के लिए छात्रों की लंबी कतार लग गई थी। दोपहर 2 बजे तक बड़ी संख्या में लोगों ने स्टॉलों का अवलोकन किया। गौरतलब है कि प्रदर्शनी का शुभारंभ 29 जनवरी को हुआ था और तीन दिनों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, कृषि, तकनीक एवं सरकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।

बेस्ट स्टॉल को मिला सम्मान

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टॉलों को सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थानों में शामिल हैं:

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)
  • पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
  • North Eastern Development Finance Corporation Limited (NEDFi)
  • परमाणु ऊर्जा विभाग
  • गुजरात स्टेट हैंडलूम एंड हैंडिक्राफ्ट्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
  • तमिलनाडु हॉर्टिकल्चर
  • National Informatics Centre (NIC)
  • सेंट्रल इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट सेंटर (CIPMC)
THE NEWS FRAME

इनका रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम की सफलता में अनिशा यादव, विनोद कुमार, संतोष पवार, अमीषा सक्सेना, आदिती सक्सेना, मोहम्मद अफजल और दत्ता थोरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

‘रेडियंट झारखंड 2.0’ ने यह साबित किया कि यदि शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और सरकारी योजनाओं को एक मंच पर लाया जाए, तो आम जनता और युवाओं को नई दिशा मिल सकती है। यह प्रदर्शनी न केवल जानकारी का केंद्र बनी, बल्कि भविष्य के लिए प्रेरणा का भी स्रोत साबित हुई।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied