📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आईएमए झारखंड की ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण बैठक आईएमए हॉल, जमशेदपुर में हुई संपन्न।

On: September 23, 2024 5:22 PM
Follow Us:
आईएमए झारखंड की ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण बैठक आईएमए हॉल, जमशेदपुर में हुई संपन्न।

जमशेदपुर : आईएमए झारखंड की आज एक ऐतिहासिक एवम महत्वपूर्ण बैठक आईएमए हाल जमशेदपुर में हुई जिसमे आईएमए झारखंड के प्रेसिडेंट सेक्रेटरी, समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थिति थे।

ऐतिहासिक इसलिए की सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता बैठक में न सिर्फ शामिल हुए , बल्कि आईएमए के पूरे झारखंड से आए हुए डॉक्टर्स की समस्याओं पर उनसे एक विस्तृत चर्चा हुई और एक एक्शन प्लान भी तय हुआ। लगभग एक घंटे से ज्यादा वक्त वो आईएमए हाल में रूक कर सभी की बातें सुनी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मेडिकल प्रोटेक्शन बिल के संबंध में आईएमए,कैबिनेट में पास करा कर विधानसभा के पटल तक बिल को लाने तक उनके अथक प्रयास की सराहना करता है और चर्चा हुई की जिन विधायको ने बिल का विरोध किया था उन लोग से आईएमए के पदाधिकारी मिल कर समन्वय बनाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें : एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में हुआ इंडियन मैनेजमेंट कॉन्क्लेव का समापन, एआइसीटीइ के चेयरमैन डॉ. टीजी सिथाराम ने भी लिया हिस्सा।

क्लिनिकल Establishment Act से 50 बेड्स के सेट अप को Exempt कराने के मुद्दे पर मंत्री जी ने ठोस आश्वासन दिया और आने वाले मंगलवार को एक बैठक प्रधान सचिव , संबंधित स्वस्थ पदाधिकारी और आईएमए प्रतिनिधि के साथ रांची में रखने का भरोसा दिया।।

आईएमए जमशेदपुर ने माननीय मंत्री जी को आईएमए बिल्डिंग समेत अन्य बिल्डिंग के स्थांतरण का बिल कैबिनेट में पास कराने में उनकी भूमिका और प्रयास के लिए धन्यवाद दिया और शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भीं किया। ये हमारी बहुत पुरानी मांग थी और कुछ दिन पहले कैबिनेट में पास हुई है।

इस तरह की बैठक आईएमए जमशेदपुर के प्रयास से हुई है जो अपने आप में अलग है क्युकी इस तरह की बैठक स्वास्थ मंत्री और आईएमए ऑफिस बीयरर्स के बीच आईएमए हाल में पहले कभी नहीं हुई है।

इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Meeting attended by

Dr A K Singh, state President ( dhanbad)
Dr pradeep Singh, state secretary ( ranchi)
Dr Dhanwantari Tiwari, national vice president ( deoghar)
Dr Ajay Kumar Singh, state coordinator ( ranchi)
Dr Thakur Mritunjay, jhasa secretary ( ramgarh)
Dr G C Manjhi
Dr Saurabh Chaudhary
Dr A K Lal
Dr Sahir Pall
Dr Gopal ji Sharan( deoghar)
Dr Gauri Shankar ( deoghar)
Dr K K sehgal
Dr Major Chandan( Bokaro)
Dr Pradeep Sahay( Bokaro)
Dr Amit Kumar
Dr Devesh Bahadur
Dr Neelam Sinha
Dr Sushma Rani
Dr A C Akhoury
Dr Banita Sahay
And others from all over jharkhand.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment