मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के लिए राज्यपाल को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 3, 2025 8:41 PM
Follow Us:
Add A Heading 7
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

रांची: भारत भारती वेटरन्स झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अनिरुद्ध सिंह की अगुवाई में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में भेंट की।

Netaji 3

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

राज्यपाल ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

राज्यपाल ने आमंत्रण पर सैद्धांतिक सहमति जताई और कहा कि 15 अक्टूबर तक अंतिम स्वीकृति की सूचना दे दी जाएगी।

रक्षा राज्य मंत्री भी होंगे शामिल

यह भी उल्लेखनीय है कि माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहले ही इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दे चुके हैं।

समारोह का आयोजन नामकुम में

यह कार्यक्रम जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, नामकुम में आयोजित होगा। इसमें तीनों सेनाओं के प्रतिनिधियों के रूप में कार्यकारी प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह, ए.एम. पाठक, अशोक कुमार श्रीवास्तव, हंसराज सिंह और सतनाम सिंह मौजूद रहेंगे।

एकता दिवस के रूप में आयोजन

समारोह को “एकता दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रांतों, समाजों और समूहों के लोग अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों और समाजों के पारंपरिक व्यंजन और पकवान भी परोसे जाएंगे।

विशेष भागीदारी

इस अवसर पर नगर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, नगर के गणमान्य लोग और समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

पूर्व सैनिकों की पहल

पूर्व सैनिकों की पहल पर भारत भारती के बैनर तले इस कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य देश में एकता, सद्भाव और सरदार पटेल के आदर्शों को आगे बढ़ाना है।

THE NEWS FRAME
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied