मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

नारभेराम हंस राज स्कूल में बहेगी विहंगम योग की ज्ञान धारा, 4 सितंबर को संत विज्ञानदेव जी का आगमन

On: September 2, 2025 10:06 PM
Follow Us:

जमशेदपुर | विहंगम योग संस्थान द्वारा आगामी 25-26 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले 102वें वार्षिक महोत्सव ‘समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव’ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में विहंगम योग संस्थान के सद्गुरु उत्तराधिकारी संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज 4 सितंबर को जमशेदपुर पधारेंगे और बिष्टुपुर स्थित नारभेराम हंस राज स्कूल सभागार में संध्या 5 बजे से आध्यात्मिक प्रवचन देंगे।

प्रेस वार्ता में हुई घोषणा

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दिनांक 2 सितंबर को जुबली रोड स्थित विहंगम संस्थान कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सलाहकार श्री नगीना सिंह ने जानकारी दी कि संत विज्ञानदेव जी महाराज अपने प्रवास के दौरान जमशेदपुर पहुंचकर आगामी महोत्सव का संदेश देंगे।

उन्होंने बताया कि विहंगम योग संस्थान का 102वां वार्षिक महोत्सव वाराणसी में 25 हजार कुंडीय वैदिक महायज्ञ के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसी सिलसिले में संत विज्ञानदेव जी जनजागरण अभियान पर निकले हैं।

प्रवास और कार्यक्रम

  • संत विज्ञानदेव जी महाराज 1 सितंबर से 7 सितंबर तक झारखंड प्रवास पर रहेंगे।
  • 4 सितंबर को रामगढ़ से सीधे जमशेदपुर पहुंचकर नारभेराम हंस राज स्कूल सभागार में प्रवचन देंगे।
  • 5 सितंबर को रांची प्रस्थान करेंगे।

प्रवचन की विशेषताएं

संत विज्ञानदेव जी महाराज अपने संबोधन में बताएंगे कि मानव जीवन के शांतिपूर्ण विकास में विहंगम योग क्यों आवश्यक है और किस प्रकार यह साधना जीवन को आध्यात्मिक दिशा देती है।

अपील और भागीदारी

सलाहकार नगीना सिंह ने जमशेदपुर के निवासियों से इस विशिष्ट अवसर का लाभ उठाने और संत विज्ञानदेव जी के दिव्य प्रवचन का श्रवण करने की अपील की। बताया गया कि इस कार्यक्रम में पूरे कोल्हान क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।

प्रेसवार्ता में शंभू पंडित (कार्यक्रम प्रभारी सह सरायकेला-खरसावां संयोजक), विजेंद्र उपाध्याय (संयोजक पूर्वी सिंहभूम), रवि सिंह (समाज कल्याण दक्षिण झारखंड), रोहित कुमार, संदीप रंजन, महावीर विद्यार्थी, नागेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, एन.के. सिंह, कुबेर शर्मा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment