मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

उपायुक्त ने नवनियुक्त चौकीदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

On: December 15, 2025 8:22 PM
Follow Us:
  • सिटी एसपी, एडीसी, एसडीएम धालभूम व अन्य रहे मौजूद

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को आज समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने 25 नवनियुक्त चौकीदारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम सह स्थापना उप समाहर्ता श्री चन्द्रजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि चौकीदार ग्रामीण एवं स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण तथा प्रशासनिक कार्यों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त चौकीदार अपने कार्यक्षेत्र में प्रशासन और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment