मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद टूटा गतिरोध, शर्तों के साथ काम होगा चालू

On: November 27, 2025 9:42 PM
Follow Us:
The News Frame 54

मीटिंग में फैसला…

-14 पाये बनने हैं, एक बार में तीन पाये बनेंगे
-पायों के बीच आने-जाने का पर्याप्त स्थान होगा
-स्कूली विद्यार्थियों और व्यवसायियों को कम तकलीफ हो, इसका ध्यान रखना होगा
-अभी एक हफ्ता चलेगा काम, फिर होगी समीक्षा
-डिमना चौक से मानगो चौक तक पूर्ण नो इंट्री का भी प्रस्ताव
-ट्रैफिक व्यवस्था में होगा मामूली बदलाव
-बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की तरफ आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर। मानगो फ्लाईओवर निर्माण को लेकर चल रहा गतिरोध आज जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया। सरयू राय की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर अधिकारियों की सर्किट हाउस में मीटिंग हुई। मीटिंग में प्रभारी एसडीओ चरणजीत सिंह, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय और उनके सहयोगी, उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, मानगो के ट्रैफिक इन्सपेक्टर हरियाउध करमाली और डीआरए कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज और जनता की तरफ से उपेंद्र सिंह मस्तान मौजूद रहे।

मीटिंग में फ्लाइओवर के मुद्दे पर एक घंटे से ज्यादा वक्त तक चर्चा हुई। गौरतलब है कि मानगो फ्लाईओवर का मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर जाने वाले रैंप के निर्माण को लेकर गतिरोध आ गया था। दो दिन पहले स्थानीय नागरिकों ने काम रुकवा दिया था।

बैठक में यह निर्णय हुआ कि जो रैंप बनेगा, उसके लिए एक महीना के भीतर उसके सारे खंभे खड़े कर दिये जाएंगे। एक साथ सभी खंभों पर काम नहीं होगा। 14 खंभे बनने हैं। एक बार में तीन-तीन खंभों का ढांचा खड़ा किया जाएगा। दो खंभों के बीच में सड़क के इस पार से उस पार जाने के लिए पर्याप्त स्थान छोड़ा जाएगा ताकि दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित न हो। इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी थोड़ा-बहुत फेरबदल किया गया है।

सरयू राय ने बताया कि सुबह 6 से 9 बजे तक बड़ा हनुमान मंदिर से लेकर मानगो पुल की ओर जाने के लिए ट्रैफिक पूरी तरह खुला रहेगा। उसके बाद मानगो पुल से लेकर बड़ा हनुमान मंदिर तक आने का ट्रैफिक दिन भर खुला रहेगा। पायल सिनेमा से मानगो चौक तक जो सड़क है, उसका एक हिस्सा हमेशा खुला रहेगा। इन पर छोटी गाड़ियां ही जा सकेंगी जैसे टेंपो, छोटी कार, दोपहिया वाहन आदि।

सरयू राय ने बताया कि बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की तरफ आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। कुछ छोटी गाड़ियों को दाईगुट्टू होकर ले जाया जाएगा। इनमें दोपहिया, टेंपू और छोटी कारें जाएंगी। बड़ी कारें (एक्सयूवी, सफारी, फारचूनर) आदि 15 नंबर से नेशनल हाईवे की तरफ या चेपा पुल से ओल्ड पुरुलिया रोड की तरफ से जाएंगी।

उन्होंने बताया कि ये सारे काम हफ्ते भर के ट्रायल के तौर पर किये जाएंगे। एक हफ्ते के बाद एक बार फिर मीटिंग होगी और उसमें समीक्षा की जाएगी। गतिरोध इसी शर्त के साथ टूटा। आज रात या कल सुबह से फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चालू हो जाएगा। पायल सिनेमा से लेकर मानगो चौक की तरफ जो दुकानें हैं, उनको कोई परेशानी न हो, उनका बिजनेस कम से कम प्रभावित हो। जो स्कूली विद्यार्थी हैं, उनका हित प्रभावित न हो।

श्री राय ने बताया कि बैठक में एक और सुझाव आया कि डिमना चौक से मानगो चौक तक के इलाके में पूरे दिन नो इंट्री रहे। दो बार इंट्री खुलने से बड़े पैमाने पर जाम लगता है। इसलिए डिमना चौक से मानगो चौक तक दिन भर नो इंट्री रहे। इस संबंध में श्री राय उपायुक्त से बात करेंगे। मीटिंग स्थल पर आशुतोष राय, नीरज सिंह, पप्पू सिंह, पप्पू सूर्यवंशी, संतोष भगत, टुनटुन सिंह आदि मौजूद रहे।

एक फोन पर 65 करोड़ रुपये स्वीकृत

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने इस बात पर खासी नाराजगी व्यक्त की कि लोग स्कीम पास कराकर भूल जाते हैं। 14 महीने से एक छोटी सी बात के लिए काम में रुकावट आ रही थी। बात यह थी कि टाटास्टील की बिजली की तार ऊपर से आ रही थी और नीचे से पानी का पाइपलाइल जा रहा था। इसे हटाना था।

जुस्को ने 65 करोड़ रुपये का एस्टीमेट दिया था। यह काम पथ निर्माण विभाग के ठेकेदार को करना था। प्रस्ताव भेजा गया था। इस फाइल पर सैंक्शन करने वाले लोग 14 महीने से बैठे हुए थे।

26 नवंबर को, यानी कल उन्हें बताया गया कि अगर यह काम जल्द से जल्द नहीं हुआ तो फ्लाईओवर निर्माण के कार्य में साल भर की देरी हो जाएगी। 26 नवंबर को ही श्री राय ने अधीक्षण अभियंता, चाईबासा को फोन किया और कड़ाई से कहा कि इस अति आवश्यक योजना को स्वीकृति प्रदान करें और अधीक्षण अभियंता ने स्वीकृति दे दी। अब फ्लाईओवर निर्माण कार्य में तेज़ी आएगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!