मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

IPTA की 401वीं बैठक रांची में संपन्न, युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य से जोड़ने पर हुआ मंथन

On: December 14, 2025 9:18 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 14 At 17.09.02 Fe17f494

रांची | संवाददाता : भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था IPTA की 401वीं बैठक रविवार, 14 दिसंबर 2025 को रांची स्थित सीएमपीडीआई परिसर, मयूरी ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी एवं लेटेस्ट इंस्पायर बिहार के संस्थापक माननीय आईपीएस विकास वैभव के मार्गदर्शन एवं दीपक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में बिहार और झारखंड के युवाओं एवं युवतियों को नई सोच, ऊँची प्रतिस्पर्धा और आत्मनिर्भर भारत के सपने से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने इस बात पर गहन चर्चा की कि वर्ष 2026 तक कोई भी छात्र या युवा किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा से वंचित न रहे और न ही कोई स्वयं को बेरोजगार या हताश महसूस करे।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस अवसर पर आईपीएस विकास वैभव ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि युवाओं को सही दिशा, मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच मिले तो वे किसी भी चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन, परिश्रम और सामाजिक जिम्मेदारी को सफलता की कुंजी बताया। उनके विचारों को उपस्थित सभी लोगों ने अत्यंत प्रेरणादायक और सराहनीय कदम बताया।

बैठक में अशोक प्रधान, दीपक कुमार, दिवाकर कुमार सिंह, धीरज कुमार, सुधीर प्रसाद सिंह, रामबरन जी, मनोज प्रभाकर, लाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा, शिक्षक और समाजसेवी शामिल हुए, जिन्होंने IPTA के उद्देश्यों और अभियानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि IPTA निरंतर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है और आगे भी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

बैठक का समापन संगठनात्मक एकता, युवाओं के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।
IPTA परिवार की ओर से सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!