मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर का जलवा

On: August 26, 2025 11:00 PM
Follow Us:

हजारीबाग, 24 अगस्त 2025 : पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व करते हुए टाटा स्टील टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर ने झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 22 से 24 अगस्त तक हजारीबाग में आयोजित हुई।

सेंटर के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल ट्रॉफियों में से आधे से अधिक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में 6 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर पूर्वी सिंहभूम का नाम रोशन किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

टाटा स्टील के खेल विभाग प्रमुख श्री मुकुल विनायक चौधरी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और ट्रेनिंग सेंटर द्वारा दी जा रही उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले टूर्नामेंट्स में खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे और झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की यह सफलता राज्य में टेबल टेनिस के बढ़ते स्तर और नई प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment