📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

T.R.F. लेबर यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न

On: January 31, 2024 3:50 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज दिनांक 31 जनवरी 2024 को टी.आर.एफ. लेबर यूनियन की कमिटी मीटिंग यूनियन कार्यालय में हुई। जिसकी शुरुआत दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद कार्यकारिणी की पिछली मीटिंग के मिनट्स को सर्वसम्मति से पास किया गया। आज इस मीटिंग में सेवानिवृत्त कार्यकारिणी के दो सदस्यों श्री राजेन शेरपा एवं बलभद्र पूर्ती को विदाई दी गई। 

सर्वप्रथम महामंत्री श्री एम.एच. हीरामानेक ने यूनियन की उपलब्धियां बताई। जिनमें विशेष कर क्योस्ट फोर नाँलेज अवार्ड की राशि एक हजार से पांच हजार एवं कर्मचारियों की संख्या दो से बढ़ाकर दस करना, बेहतर बोनस समझौता, सजेशन बाँक्स स्कीम की न्यूनतम राशि पांच सौ से बढ़ाकर दो हजार करना, क्वालिटी सर्किल एकटीविटी की शुरुआत, सभी महिला शौचालयों में सैनिटरी पैड भेंडिंग मशीन का इंस्टालेशन इत्यादि प्रमुख हैं। कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार ने वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इस मीटिंग में कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की एवं जल्द उनका निवारण हेतु प्रबंधन से बात करने पर आम सहमति बनी।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment