मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सुखपुरा रत्न सम्मान लेकर शहर लौटे सुशील कुमार सिंह का टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों और जय हो टीम ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 26, 2025 9:37 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 08 26 At 19.29.51 27f214f9
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर: पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने जिला सचिव दिनेश सिंह के मार्गदर्शन में, जिला उपाध्यक्ष डॉ. कमल शुक्ला, हरेंदु शर्मा के कुशल नेतृत्व में, उत्तर प्रदेश के बागी बलिया जिले के अंतर्गत 1942 के सुखपुरा गाँव के वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित शहीद दिवस के कार्यक्रम में परिषद के पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह को सुखपुरा रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया।

A 2

यह सम्मान सेवानिवृत्ति के बाद सैनिक परिवार की नागरिक समाज की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए दिया गया। इससे न केवल जमशेदपुर बल्कि झारखंड राज्य में रहने वाले प्रत्येक पूर्व सैनिक को गर्व महसूस हुआ है। आज जमशेदपुर आगमन पर टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के एक प्रतिनिधिमंडल ने शॉल और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और खुशी के लड्डू बाँटे।

इस सम्मान को अपने सभी साथियों को समर्पित करते हुए सुशील कुमार सिंह ने कहा कि आपके तन-मन-धन के सहयोग से ही समाज में कोई न कोई सेवा कार्य चलता रहता है। जिसकी चर्चा शहर, राज्य और देश स्तर पर होती है। जिसके फलस्वरूप हमें यह सम्मान प्राप्त हुआ।

मैं किसी सम्मान पाने के लिए सेवा नहीं करता, बल्कि हमारा स्वभाव है कि हम सैन्य परिवारों और नागरिक समाज के लिए अपनी क्षमता के अनुसार निरंतर कुछ न कुछ करने का प्रयास करते रहते हैं और जब लोगों को मदद मिलती है, तो मन में एक बहुत ही सुखद अनुभूति होती है। यह खुशी पैसों से नहीं खरीदी जा सकती।

सम्मान के लिए उन्होंने अपने गाँव निवासी समाजसेवी उमेश सिंह, ग्राम प्रधान अभिमन्यु चौहान और स्वतंत्रता शहीद स्मारक संस्थान के पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज सिंह, जावेद हुसैन, प्रमोद कुमार, सतनाम सिंह और ईश्वर चंद्र शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied