📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

SUCI (C) पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी ने ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ आज उपायुक्त कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन।

On: November 23, 2023 12:08 PM
Follow Us:


THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी की ओर से पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन में जमशेदपुर के साथ ही चाकुलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला, पोटका, डुमरिया से भी लोग शामिल हुए। साकची आमबगान मैदान से एक जुलूस निकाला गया जो कि साकची गोलचक्कर होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा। साथ ही पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में निम्नलिखित मांग की गयी:- 

1. जमशेदपुर शहर में दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाएं और शहरवासियों को दुर्घटना व जाम से निजात दिलाएं। फ्लाइओवर निर्माण प्रक्रिया को जल्द से जल्द धरातल में उतारा जाए। 

2. जन वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाला अनाज हर महीना नियमित रूप से देने की गारंटी की जाए। 

3. मनरेगा के तहत प्रतिदिन 500 रुपया और साल में 200 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए।

4. सभी सरकारी विद्यालयों में जरूरत के अनुसार शिक्षकों की बहाली सुनिश्चित करें। 

5. धान का सरकारी खरीद मूल्य कम से कम 3000 रुपया किया जाए तथा लैंपस के माध्यम से धान खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।

6. अल्प संख्यक सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों का स्टाइपेंड 5 वर्षों से नहीं दिया जा रहा है। उसे अविलम्ब चालू करें। 

THE NEWS FRAME

7. जिले में अविलम्ब हाथी कॉरिडोर का निर्माण करना होगा जिससे हाथी जान-माल का नुकसान न कर सके। हाथी द्वारा मारे गये व्यक्ति के परिजनों को और जिन परिवारों का फसल हाथी द्वारा बरबाद किया गया है उन परिवारों को उपयुक्त मुआवजा देना होगा।

8. पूरे जिले में आवारा पशुओं विशेषकर कुत्तों और पांडों के कारण आम जनता त्रस्त है। पशुओं के आक्रमण ये लहुलूहान आम लोग अस्पतालों की खाक छान रहे हैं। अविलम्ब आवारा पशुओं के इस आतंक को रोकें।

9. जमशेदपुर में पार्किंग वसूली में मनमानी अब सभी हदों को पार कर रही है। जहां-तहां, जितना जी चाहे, जितनी बार चाहे पार्किग वसूली ली जा रही है। पूरे दिन में एक ही बार पार्किंग फी ली जाए और ऑथोराइज्ड व्यक्ति जिसके पास आइडेंटिटी कार्ड हो, उन्हीं के द्वारा पार्किंग वसूली की जाए।

इस प्रदर्शन में पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी के सदस्य कॉमरेड सुमित राय, धीरेन भगत, सोनोका महतो, पानमोनी सिंह, चंदना बनर्जी, श्रीमंतो बारिक, पतितपावन कुइला, कन्हाई बारिक, समर महतो, प्रताप तिवारी, सुनील महतो, आदि नेतृत्व कर रहे थे। पूरे जिला से आम मेहनतकश जनता इस में शामिल हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment