मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Success Story: सरकारी योजना से जुड़कर आम बागवानी बना तीरथांकर सिंह सरदार की सतत आमदनी का जरिया

On: June 12, 2025 8:28 PM
Follow Us:

Success Story: पोटका के किसान ने बिरसा हरित ग्राम योजना के जरिए रचा नई उम्मीदों का इतिहास

सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और ग्रामीण किसानों की मेहनत यदि एक साथ हो जाए तो बदलाव की कहानी लिखी जा सकती है। कुछ ऐसी ही प्रेरणादायक मिसाल पेश की है पोटका प्रखंड के चाकरी पंचायत अंतर्गत किसानडीह टोला निवासी तीरथांकर सिंह सरदार ने।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वर्ष 2019-20 में मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उन्होंने 1 एकड़ भूमि पर आम की बागवानी शुरू की। इस योजना के तहत न सिर्फ तकनीकी मार्गदर्शन मिला, बल्कि गड्ढा खुदाई, पौधारोपण, ट्री गार्ड, सिंचाई और देखभाल जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं में भी सरकारी सहायता दी गई।

THE NEWS FRAME

Read More : मानगो में ब्राउन शुगर की तस्करी में आदतन अपराधी महिला रंगे हाथ गिरफ्तार, 18 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

फलों की पहली फसल 2024 में तैयार हुई, जब उनके बागान से पहली बार आम का उत्पादन हुआ। इस उत्पादन को बाजार में बेचने के लिए उन्हें किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं पड़ी, क्योंकि All Seasons Farm Fresh नामक कंपनी ने सीधे खेत से आम की खरीदी की। इस पारदर्शी व्यवस्था में किसान को ऑनलाइन भुगतान के जरिए उचित मूल्य मिला और सभी लेन-देन खेत पर ही सम्पन्न हुए।

खास बात यह रही कि कंपनी ने परिवहन (ट्रांसपोर्ट) का खर्च भी स्वयं उठाया, जिससे किसान पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा। नतीजतन, तीरथांकर सिंह सरदार को एक स्थायी आमदनी का साधन मिल गया और उनका सीधा संपर्क बाजार से स्थापित हुआ।

यह उपलब्धि न केवल तीरथांकर सरदार के लिए, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी एक प्रेरणा है। यह दर्शाता है कि यदि योजनाओं को सही तरीके से लागू किया जाए और किसानों को सही बाजार से जोड़ा जाए, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव संभव है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment