मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

12वीं का नामांकन बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों ने निकाली रैली, सांसद जोबा मांझी को सौंपा ज्ञापन

On: June 24, 2025 10:31 PM
Follow Us:

झारखण्ड /चक्रधरपुर (जय कुमार): मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में कक्षा 12वीं का नामांकन एवं अध्यापन कार्य पुनः शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षा को लेकर उत्पन्न संकट को उजागर किया और अंत में सांसद जोबा माझी को ज्ञापन सौंपा।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि राज्यपाल के आदेश के बाद कॉलेज में 12वीं कक्षा का नामांकन बंद कर दिया गया है, जिससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य लटक गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : रघुनाथ पाण्डेय जी को पुनः टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज यूनियन का अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस नेता देबाशीष घोष ने दी हार्दिक बधाई

छात्रों ने मांग की कि जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में 12वीं का नामांकन प्रक्रिया अविलंब पुनः शुरू की जाए, ताकि वे अपनी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रख सकें। इस दौरान छात्रों ने शांतिपूर्वक रैली निकाली और प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपील की।

ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान छात्र प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आगे सड़क पर उतर कर आंदोलन को तेज करने को विवश होंगे।

मौक़े पर अजय कुम्भकार, खुसबू प्रधान, प्रिया, लक्ष्मी लकड़ा, ऋतू कुमारी सिंह, अमीषा कुमारी महतो, पूजा यादव, पूजा प्रधान, मन्दाकिनी , कृतिका प्रधान, जुही तांती, पानीषा महतो, मनीषा, पंमई बोदरा, मोनिशा बोदरा, सुष्मिता, शिवांगी मण्डल, सुप्रिया, सुरुचि, अंजलि, बंदना, श्रुति अग्रवाल, बिपासा मण्डल, विष्णु परिया, महजाबी परिसेन, बंदना गोप, तृषा महतो, तनीषा संडील, सोनमनी माझी, अनीता आदि कई छात्र मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment