मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सड़कों पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोक, मांगे पूरी नहीं होने पर दी गई आंदोलन की चेतावनी

On: November 17, 2025 9:22 PM
Follow Us:
  • सड़कों पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोक एवं स्थायी शेल्टर होम निर्माण को लेकर उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र, मांगे पूरी नहीं होने पर दी गई आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर । एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड के तत्वाधान में झारखंड प्रदेश महासचिव शशि आचार्य के नेतृत्व में आज जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को आवारा पशुओं की समस्या पर नियंत्रण के लिए पाँच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

मांग पत्र में कहा गया है कि शहर की मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और गलियों में जंगली/आवारा कुत्तों, सांडों एवं अन्य मवेशियों की बढ़ती संख्या से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में जंगली सांडों के हमले में कई महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हुई हैं तथा कुछ मामलों में मौतें भी हुई हैं। आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएँ सामान्य हो चुकी हैं, जिससे नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

संस्था ने प्रशासन से निम्न मांगें रखी
सड़कों पर आवारा पशुओं की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाई जाए। आवारा पशुओं के लिए स्थायी शेल्टर होम का शीघ्र निर्माण किया जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जा सके। जंगली/आवारा कुत्तों की नसबंदी की व्यवस्था सुचारू की जाए और उन्हें भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों से हटाकर नियंत्रित क्षेत्रों में रखा जाए।नागरिक सुरक्षा के लिए प्रशासन ठोस एवं त्वरित कदम उठाए। शहर में दुर्घटनाओं और हमलों की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी नियामक उपाय लागू किए जाएँ।

प्रदेश महासचिव शशि आचार्य और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि यदि जनहित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संस्था के सदस्य आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।

इस अवसर पर संस्था की महासचिव शशि आचार्या, जिला अध्यक्ष रविंद्र कौर, सरायकेला अध्यक्ष सुजाता सिंह, पूजा सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य पूजा कुमारी, संगीता सिंह, विद्या सिंह,सुषमा सिंह, अमृता कुलताज, पुष्पा सिंह, महावीर साहू, लक्खीकांत दास सहित कई लोग उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment