📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Caste Certificate: स्थानीय जांच के आधार पर जारी करें जाति प्रमाण पत्र – बन्ना गुप्ता

On: October 15, 2024 10:21 AM
Follow Us:

Caste Certificate: स्वास्थ्य मंत्री की पहल का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, जमशेदपुर में आ रही समस्या को देखते हुए उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को दिया गया निर्देश- स्थानीय जांच के आधार पर जारी करें जाति प्रमाण पत्र

जमशेदपुर :  शहरी क्षेत्र में एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जमीन के दस्तावेज अभाव में नहीं बन पा रहा है। इस समस्या से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया था। इसपर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निर्देश दिया है कि उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम स्थानीय जांच के आधार पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करें। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर में यह एक बड़ी समस्या रही है जहां लीज भूमि के कारण लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनाने में अड़चनें आती रही हैं। आरक्षित वर्ग के आवेदक जाति प्रमाण के लिए जमशेदपुर सहित अन्य अंचल कार्यालय में आवेदन करते हैं, तो उस पर कार्रवाई नहीं हो पाती और जमीन का दस्तावेज मांगा जाता है।

इस समस्या को देखते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस संबंध में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था। अब इस मामले में रास्ता निकाला गया है कि अगर सीओ अपने स्तर से स्थानीय जांच के आधार पर कार्रवाई नहीं करें तो अपर उपायुक्त या जिला के उपायुक्त से शिकायत कर सकते हैं तथा अपना आवेदन भी जमा करा सकते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment