मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में नए छात्रों का स्वागत

On: November 30, 2025 7:51 PM
Follow Us:
The News Frame 75

JAMSHEDPUR: श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में फ्रेशर्स डे का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों का स्वागत करना और उन्हें संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति तथा रचनात्मक सीखने के वातावरण से अवगत कराना था। इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो और माननीय कुलपति प्रो. डॉ. एस एन सिंह की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया।

अपने प्रेरक संबोधन में कुलपति महोदय ने नए छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता, अनुशासन, कौशल विकास और नवाचारपूर्ण सोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महोदय ने अपने वक्तव्य में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए छात्रों को आत्मविश्वास, विनम्रता और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी। विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजन महतो ने भी नए छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें शैक्षणिक तथा सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में पीजी स्तर से मिस फ्रेशर रेनू तथा मिस्टर फ्रेशर हर्ष को चुना गया जबकि यूजी स्तर से मिस फ्रेशर इशिका तथा मिस्टर फ्रेशर कृष्ण का चयन किया गया। इस लम्हे ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। सीनियर छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, संगीत एवं संवादात्मक कार्यक्रमों ने नए छात्रों के लिए एक सौहार्दपूर्ण और आनंदमय माहौल तैयार किया। फैकल्टी सदस्यों ने भी अपने संबोधन में छात्रों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

छात्र, वालिंटियर और आयोजन समिति के कुशल प्रबंधन के बदौलत कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। फ्रेशर्स डे नए छात्रों के लिए विश्वविद्यालय जीवन की एक प्रेरणादायी और यादगार शुरुआत साबित हुआ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!