मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

JNAC रेवेन्यू ऑफिसर पर बरसे दुकानदार, हजारों की भीड़ जुटी

On: September 1, 2025 9:33 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: साकची मार्केट में आज सुबह उस समय माहौल गरमा गया जब JNAC साकची के रेवेन्यू ऑफिसर प्रकाश टोपो ने दुकानों से ट्रेड लाइसेंस और अतिक्रमण के नाम पर फाइन वसूली शुरू की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय दुकानदारों को हुई, अचानक बाजार में हंगामा मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों की संख्या में दुकानदार मौके पर जुट गए और रेवेन्यू ऑफिसर की घेराबंदी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

चैंबर ऑफ कॉमर्स भी कूदा मैदान में

इस विवाद की भनक मिलते ही चैंबर ऑफ कॉमर्स के गोल्डी जी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदारों के साथ खड़े होकर अधिकारी की क्लास लगा दी

दुकानदारों का आरोप था कि बिना उचित नोटिस और स्पष्ट नियम बताए, मनमाने तरीके से फाइन वसूला जा रहा है।

कितनी हुई वसूली?

JNAC साकची के कृष्ण कुमार से जब इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि दुकानदारों से लिए गए फाइन की राशि लगभग 30 से 40 हजार रुपये रही। इस रकम को लेकर दुकानदारों में गहरा आक्रोश है और वे इसे अनुचित वसूली बता रहे हैं।

माहौल गरम, दुकानदारों की चेतावनी

  • दुकानदारों का कहना है कि अगर इस तरह की कार्रवाई दोबारा हुई तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे।
  • वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी प्रशासन को चेताया है कि मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फिलहाल प्रशासन के लिए यह विवाद गंभीर चुनौती बन गया है। अब देखना होगा कि JNAC इस मामले को कैसे शांत करता है और दुकानदारों का भरोसा वापस पाने के लिए क्या कदम उठाता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment