
अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर विधानसभा में उठी आवाज

रांची/जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में मंगलवार को अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर विशेष चर्चा हुई। चर्चा में भाग लेते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भदई फसलों के नुकसान की भरपाई पीड़ित किसानों को आपदा राहत कोष से एकमुश्त तदर्थ सहायता देकर की जानी चाहिए।
उन्होंने शहरी इलाकों की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि जमशेदपुर और रांची जैसे शहरों में कई मोहल्लों में बारिश का पानी घुस जाने से लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिन गरीब परिवारों के घर ढह गए हैं, उनके पुनर्निर्माण के लिए उपायुक्तों को निर्देश दिए जाने चाहिए।
प्रभावित परिवारों की सूची सौंपी
श्री राय ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 13 प्रभावित परिवारों की सूची विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी और मांग की कि इनके लिए उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया जाए।
जलजमाव और नदियों का अतिक्रमण बड़ी समस्या
विधानसभा में उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आशियाना वुडलैंड, पारडीह क्षेत्र में एनएच निर्माण के दौरान जल प्रवाह का रास्ता रोक देने से निचले तल्ले के घरों में पानी भर गया।
साथ ही जमशेदपुर में खरकई-स्वर्णरेखा नदियों के किनारे और मानगो क्षेत्र में बने स्लुईस गेट बाढ़ का पानी रोकने में विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इनकी मरम्मत की याद सिर्फ बाढ़ के समय आती है, जबकि पहले से ही इनकी देखरेख जरूरी है।
शहरी बाढ़ से निपटने पर जोर
श्री राय ने सरकार से आग्रह किया कि नालों और नदियों के अतिक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन को सख्त आदेश दिए जाएं। उन्होंने नगरपालिकाओं को सक्रिय करने, मोहल्लों में जल निकासी की समुचित योजना बनाने और प्रभावित घरों को मुआवजा देने की मांग की।
प्रभावित लोगों की सूची
- श्री साबू बागती – मुंडा कॉलोनी, रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
- श्री गोविंदा दास – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
- श्रीमती बबीता सुंडी – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
- श्रीमती पविता देवी – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
- श्री सावन मार्डी – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
- श्री सरदार गोप – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
- श्रीमती नवमी उरांव – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
- श्री राजू महतो – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
- श्री श्याम बारी – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
- श्री हीरू नामता – एकता नगर, शंकोसाई, रोड नं.5, मानगो
- श्री शुभनाथ चंद्रा हंस – म.सं. 6/5, न्यू उलीडीह, बिरसा रोड, मानगो
- श्रीमती नीलमनी सिंह – गुडरूबासा, शंकोसाई, डिमना रोड, मानगो
- श्री दीपक गोराई – गुडरूबासा, शंकोसाई, डिमना रोड, मानगो









































