मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सोनारी में जेएनएसी के अस्थायी डिपो का सरयू राय ने किया औचक निरीक्षण, रजिस्टर गायब, मुंशी के खिलाफ शिकायत

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 28, 2025 10:06 PM
Follow Us:
5b79e77b B3dd 4f92 Ac24 Eca04fa6951d
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर । जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय शनिवार को स्थानीय लोगों की शिकायत पर अचानक सोनारी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जेएनएसी के अस्थायी डिपो (जहां मजदूर इकट्ठा होते हैं) का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें गंभीर खामियां मिलीं। औचक निरीक्षण के क्रम में उनके जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा भी साथ में थे।

Netaji 3

श्री राय ने बताया कि अस्थायी डिपो में हाजिरी रजिस्टर था ही नहीं। कहीं इस बात का जिक्र नहीं था कि आज कौन मजदूर किस क्षेत्र में जाएगा जबकि यह जरूरी है। वहां मौजूद मुंशी के व्यवहार के बारे में भी लोगों ने नाराजगी जताई। मुंशी के व्यवहार के बारे में भी विधायक से शिकायत की गई।

सरयू राय ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक अस्थायी डिपो में मात्र 22 मजदूर ही जमा हुए थे। इनमें स्त्री और पुरुष दोनों थे। उन्हें बताया गया कि 50 मजदूरों को 8 बजे सुबह तक जरूर आना है। आज मात्र 22 ही आए। इसका कारण पूछने पर मुंशी बगलें झांकने लगा।

श्री राय को बताया गया कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की तरफ से यहां काम देखने के लिए पांच सुपरवाइजर नियुक्त हैं। लेकिन, शनिवार को सुबह साढ़े 8 बजे तक एक भी सुपरवाइजर वहां मौजूद नहीं था।

यह शिकायत की गई कि मजदूरों का ईएसआई जमा नहीं होता। मजदूरों ने बताया कि बीते कई माह से उनका पीएफ भी जमा नहीं किया गया है। इस बारे में पूछने पर कोई सही बात नहीं बताता। इन लोगों ने आरोप लगाया कि हर माह मजदूरों के वेतन से 50 रुपये की कटौती होती है। यह कटौती किस मद में होती है, इसका कोई अता-पता नहीं है।

सरयू राय को बताया गया कि डोर-टू-डोर गाड़ी में सिर्फ महिला मजदूरों को ही भेजा जाता है जबकि महिला और पुरुष दोनों को जाना चाहिए। मुंशी की दलील थी कि प्रतिदिन दो मजदूरों को कुछ क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए भेजा जाता है लेकिन वहां खड़े मजदूरों ने बताया कि दो मजदूरों को भेजने की बात गलत है। साफ-सफाई के लिए एक ही महिला मजदूर को भेजा जाता है।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260622 222200

गांजा बेचने का विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी और पुत्र अस्पताल में भर्ती।

Untitled Design 44 2

करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय में International योग दिवस का आयोजन योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

Untitled Design 35 4

भारतीय महिला Hockey टीम की ऐतिहासिक जीत नारी शक्ति संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक गाथा

Untitled Design 33 4

22 जून 1897 चापेकर बंधुओं का साहसिक प्रतिकार और Indian क्रांतिकारी आंदोलन की नींव

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied