मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

राँची में धूमधाम से मनाई जाएगी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 15, 2025 8:58 AM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 09 14 At 18.51.26 6025f149
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • भारत भारती वेटरन्स की बैठक में लिया गया निर्णय, राष्ट्र प्रथम की भावना जगाने का होगा उद्देश्य

राँची: राष्ट्र निर्माता और लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती इस वर्ष 31 अक्टूबर 2025 को राँची स्थित झारखंड विधान सभा सभागार में धूमधाम से मनाई जाएगी।

A 2

इस निर्णय की घोषणा भारत भारती वेटरन्स की बैठक में की गई, जो आज कांके डैम रोड स्थित गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई।

बैठक में शामिल रहे गणमान्य सदस्य

बैठक में भारत भारती बंगलोर के प्रदेश अध्यक्ष मेजर संजय मेहरोत्रा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह, प्रदेश कार्यकारी सचिव सुशील कुमार सिंह, ब्रिगेडियर वी. जी. पाठक, कर्नल आर. के. चौधरी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जमशेदपुर से राजीव रंजन, डॉ. कमल शुक्ला, दिनेश सिंह, अभय सिंह, कामबाबू गणेश राव तथा राँची से अवध मुनि पाठक, यू. के. सिंह, सीमा सिंह आदि प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य: राष्ट्र प्रथम की भावना को बढ़ावा

बैठक में बताया गया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य राँची में निवासरत देश के विभिन्न राज्यों से आए विभिन्न भाषा, वेशभूषा, खानपान और संस्कृतियों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी परिचय और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है।
इससे न केवल राष्ट्र प्रथम की भावना सशक्त होगी, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक विविधता के प्रति आदर भाव भी बढ़ेगा।

आयोजकों का मानना है कि यह प्रयास देश के विकास में सकारात्मक प्रभाव डालेगा और भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में प्रेरित करेगा।

बच्चों की भी होगी सहभागिता

समारोह में स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी शामिल करने की योजना है, ताकि नई पीढ़ी राष्ट्र निर्माता सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा ले सके।

आयोजन की ज़िम्मेदारियाँ तय

  • कार्यक्रम का संयोजक सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह और सह संयोजक सुशील कुमार सिंह को बनाया गया है।
  • कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वागत, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक, प्रचार-प्रसार, भोजन व्यवस्था आदि विषयवार उपसमितियों का गठन भी किया गया है।

वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का आह्वान

बैठक की अध्यक्षता मेजर संजय मेहरोत्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर बी. जी. पाठक (सेवानिवृत्त) और विशिष्ट अतिथि कर्नल आर. के. चौधरी (सेवा निवृत्त) रहे। उन्होंने सभी वेटरन्स से सिविल समाज के साथ तालमेल बनाकर राष्ट्रहित, समाजहित और सैन्यहित में सतत योगदान देने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied