मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

संतोष सिंह बने झारखंड क्षत्रिय संघ की बर्मामाइन्स इकाई के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन

On: July 13, 2026 2:35 PM
Follow Us:
The News Frame 1 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर। झारखंड क्षत्रिय संघ की बर्मामाइन्स इकाई को नया नेतृत्व मिला है। बर्मामाइन्स के ईस्ट प्लांट बस्ती में आयोजित संघ की महत्वपूर्ण बैठक में संतोष सिंह को सर्वसम्मति से बर्मामाइन्स इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक संतोष सिंह के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें संघ के प्रदेश एवं स्थानीय स्तर के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में झारखंड क्षत्रिय संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंभू सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ कविता परमार, मंजू सिंह, प्रमोद सिंह, वाईपी सिंह और अशोक सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और बर्मामाइन्स क्षेत्र में संघ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

संतोष सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहमति से संतोष सिंह के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें बर्मामाइन्स इकाई की जिम्मेदारी सौंपी। उनके अध्यक्ष मनोनीत होने पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संरक्षक धर्मेंद्र सिंह उर्फ बम भोला सिंह, अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह, महामंत्री शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, जोगिंदर सिंह उर्फ जोगी, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, नॉलेज सिंह, सचिव संजय सिंह, अनमोल सिंह, रमन सिंह, प्रकाश सिंह, उपेंद्र सिंह, सहसचिव राजीव सिंह उर्फ मुन्ना, अशोक सिंह, राज किशोर सिंह, राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष जयनंदन सिंह, प्रेस प्रभारी चंद्र बदन सिंह और अमित सिंह समेत संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक एकजुटता को बढ़ावा देने और समाज के हित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि संतोष सिंह के नेतृत्व में बर्मामाइन्स इकाई की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!