मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

On: July 12, 2026 10:11 PM
Follow Us:
The News Frame 6 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मानगो : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा मानगो की जनता को लेकर दिए गए कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मानगो चौक में मानगो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरयू राय मुर्दाबाद, सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगो के नारों के साथ साथ उनका का पुतला दहन किया। इस दौरान ईस्वर सिंह ने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा यह कहा जाता है कि मानगो के हर घर में अपराधी पैदा होते हैंष, तो यह न केवल मानगो की लाखों सम्मानित जनता का अपमान है, बल्कि जनप्रतिनिधि की सोच और मानसिकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र की जनता ने सरयू राय को अपना विधायक चुना, उसी जनता को अपराधी बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मानगो के हर घर में मेहनतकश, ईमानदार और स्वाभिमानी लोग रहते हैं, जिन्होंने अपने परिश्रम से समाज और शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूरे क्षेत्र को अपराध से जोड़कर देखना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अपने चुनाव के दौरान उन्होंने जमशेदपुर की जनता से वादा किया था कि भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दे लेकिन सच है कि उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा क्राइम हो रहा है और आश्चर्य कि बात है कि वे अपराधी के समर्थन में खडे रह रहे है डीडी बार हत्याकांड में यह दिख गया है, साथ ही उनके कार्यकाल में मानगो नगर निगम के योजनाओं में उनके समर्थक संवेदको द्वारा जो भ्रष्टाचार किया गया है वो लगातार प्रकाश में आ रहा है। ईश्वर सिंह ने कहा कि जनता का अपमान करने वाला ऐसा वक्तव्य किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और विधायक सरयू राय से मांग करती है कि वे अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से मानगो की जनता से बिना शर्त माफी मांगें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

The News Frame 23

लोकतंत्र में नारे नहीं, तथ्य और तर्क से बनता है नेतृत्व: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Untitled Design 10 2

भाजपा का Jamshedpur बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का उदाहरण टेल्को कॉलोनी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष देबाशीष घोष

Untitled Design 9 1

Congress प्रत्येक योग्य मतदाता के संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ेगी सांसद कालीचरण मुंडा

Untitled Design 2 12

पश्चिमी सिंहभूम में Voter सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू बीएलओ घर-घर बांट रहे गणना प्रपत्र

Untitled Design 2 7

Chakradharpur में जिला स्तरीय ऊर्जा मेला-2026 आयोजित विधायक सुखराम उरांव ने किया उद्घाटन

Untitled Design 40 2

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण Election अधिकारियों ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!