मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

रिज़वान औरंगाबादी के शेरी मजमूआ “ज़ौके सोख़न” की रूनुमाई, शायरी की दुनिया में एक नई रौशनी

On: November 7, 2025 9:52 PM
Follow Us:
रिज़वान औरंगाबादी- शायरी की दुनिया में एक नई रौशनी

📍जमशेदपुर । कबीर मेमोरियल उर्दू हाईस्कूल में बज़मे जौहर ईकाई के तत्वावधान में एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रसिद्ध शायर रिज़वान औरंगाबादी के शेरी मजमूआ “ज़ौके सोख़न” की रूनुमाई बड़े अदब और एहतराम के साथ की गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डा. मोहम्मद रियाज़, प्रिंसिपल करीम सिटी कॉलेज, विशिष्ट अतिथि डा. हसन इमाम (स्पोर्ट्स मैनेजर, टाटा स्टील), प्रो. अहमद बद्र, प्रो. स. शमीम अहमद मदनी, और प्रसिद्ध कहानीकार तनवीर अख्तर रुमानी उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर सम्मानपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ

  • रूनुमाई समारोह के दौरान शहर के नामचीन शायरों, अफसाना निगारों और शिक्षाविदों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
  • डा. ज़करीया (सचिव, करीम सिटी कॉलेज), असलम बद्र, नेयाज अख्तर, अनवर इमाम, कबीर वेल्फेयर ट्रस्ट के सचिव श्री ज्याउल मुबीन अंसारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अब्दुल अलीम, सचिव श्री मतीनुल हक अंसारी, अंजुमन तरक्की-ए-हिन्द सिंहभूम साखा के सचिव श्री समी अहमद खान, मुश्ताक राज़, नज़ीर अहमद नज़ीर, गौहर अज़ीज़, डा. अफसर काज़मी, ताबां वास्ती, डा. नुज़हत परवीन, सबीहा नाज़नीन, रज़ीया शाहीन, रज़ी नौशाद, सईद अहसन सहित
    सौ से अधिक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शायरी पर विशेषज्ञों की राय

  • तनवीर अख्तर रुमानी ने कहा — “रिज़वान औरंगाबादी एक अलग लहजे और तैवर के शायर हैं, जिनकी शायरी में समाज की सच्चाइयाँ और इंसानी जज़्बात दोनों झलकते हैं।”
  • प्रो. अहमद बद्र ने रिज़वान को “हिम्मत और हौसले का शायर” बताया।
  • डा. मोहम्मद रियाज़, डा. हसन इमाम, और प्रो. शमीम अहमद मदनी ने भी उनकी शायरी की गहराई और समाज से जुड़ाव की सराहना की।

संचालन और समापन

कार्यक्रम का संचालन डा. यहीया इब्राहीम (विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग, करीम सिटी कॉलेज) ने बेहद सलीके से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री मतीनुल हक अंसारी ने किया।

“ज़ौके सोख़न” की रूनुमाई ने शहर के अदबी माहौल में नई रौनक भर दी। रिज़वान औरंगाबादी की शायरी इंसानियत, हौसले और सच्चे एहसास की आवाज़ है, जो आने वाले वक्त में उर्दू अदब के खज़ाने में एक अहम मुकाम हासिल करेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment