मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

निर्वाचन विभाग की समीक्षात्मक बैठक, मतदान केंद्रों के नक्शों एवं टर्निंग पॉइंट्स के को-ऑर्डिनेट्स की जांच 1 जुलाई से 5 जुलाई 2025 के बीच

On: June 21, 2025 8:47 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में निर्वाचन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के सतत् अद्यतनीकरण कार्यक्रम, प्री-रिवीजन गतिविधियों एवं मतदान केंद्रों के जियो-फेंसिंग कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची अद्यतन हेतु प्राप्त प्रपत्रों (फॉर्म 6, 7, 8 आदि) का त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा में उन्होने कार्य की प्रगति को संतोषजनक पाया, वहीं सभी ईआरओ/एईआरओ को निदेशित किया गया कि लम्बित प्रपत्रों का नियमानुसार निष्पादन किया जाय।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक शुक्रवार को निष्पादित फॉर्म-6 एवं 8 से संबंधित EPIC PDF तैयार कर समयबद्ध रूप से संबंधित एजेंसी को प्रेषित किया जाए। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में प्री-रिवीजन गतिविधियों के अंतर्गत यदि किसी मतदान केंद्र पर BLO या BLO पर्यवेक्षक की रिक्ति है तो उनकी नियुक्ति अविलंब की जाए।

Read More : 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खासमहल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हुए शामिल, कहा – निरोग रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

बैठक में जियो फेंसिंग कार्य की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 18 जून 2025 को जिला स्तर पर बीएलओ पर्यवेक्षक, अमीन एवं आवास समन्वयकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। अब ये प्रशिक्षित कार्मिक प्रखंड/नगर निकाय स्तर पर सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जो 21 जून 2025 तक संपन्न होगा। सभी ईआरओ/एईआरओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने पर्यवेक्षण में त्रुटिरहित कार्य कराएं तथा मतदान केंद्रों के नक्शों एवं टर्निंग पॉइंट्स के को-ऑर्डिनेट्स की जांच 1 जुलाई से 5 जुलाई 2025 के बीच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल आनंद, एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment