मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

राहुल गांधी चाईबासा कोर्ट में हुए हाजिर, कोर्ट से मिली जमानत

On: August 6, 2025 9:01 PM
Follow Us:

झारखंड/चाईबासा ( जय कुमार) : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई है। यह मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक जनसभा के दौरान उनके दिए गए बयान से जुड़ा है। राहुल गांधी बुधवार को चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश हुए। उन्होंने विशेष न्यायाधीश सुप्रिया रानी तिग्गा की अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसके बाद उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट ने उन्हें ट्रायल में सहयोग की शर्त पर जमानत दी है।

राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा और दीपांकर रॉय ने पक्ष रखा। यह मामला वर्ष 2018 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्लेनरी सेशन के दौरान दिए गए भाषण से जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी ने कथित रूप से भाजपा नेताओं को “हत्यारा” और “झूठा” कहा था। इस बयान के खिलाफ भाजपा नेता प्रताप कुमार कटियार ने 9 जुलाई 2018 को चाईबासा सीजेएम कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

बुधवार को प्रताप कटियार भी अन्य भाजपा नेताओं के साथ चाईबासा कोर्ट परिसर पहुंचे थे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। वे हेलीकॉप्टर से रांची से चाईबासा पहुंचे, जिसके लिए टाटा कॉलेज मैदान में विशेष हैलीपैड तैयार किया गया था।

इस दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक अनुप सिंह, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, और झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर सड़क मार्ग से चाईबासा पहुंचे।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment