मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मानगो में जनसंपर्क तेज सुधा गुप्ता बोलीं जनता की सेवक बनकर रुके विकास कार्यों को देंगे रफ्तार

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: February 18, 2026 12:50 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 02 18 At 12.43.05 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों से समर्थन मांगा और जीत के बाद क्षेत्र के रुके विकास कार्यों को तेज करने का भरोसा दिलाया।

A 2

सुधा गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ बगानबस्ती, बालीगुमा, मुंशी मोहल्ला, गुरुद्वारा रोड, उलीडीह, राजेन्द्र नगर, कुंवर सिंह रोड, डिमना रोड, राजस्थान भवन, कोहिनूर टावर रोड, ओल्ड पुरूलिया रोड नंबर 13, मोतीमहल, जवाहरनगर समेत कई इलाकों में पदयात्रा कर डोर-टू-डोर संपर्क किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और “सुधा गुप्ता जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए समर्थन जताया।

पदयात्रा के दौरान सुधा गुप्ता ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवक के रूप में काम करना चाहती हैं और मानगो के विकास को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने दावा किया कि मानगो के अधिकांश क्षेत्रों से उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और लोगों ने उन्हें विजयी बनाने का भरोसा दिया है।

नुक्कड़ सभाओं में संबोधित करते हुए सुधा गुप्ता ने कहाn मैं जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए चुनाव मैदान में उतरी हूं। मेयर बनने के बाद रुके हुए विकास कार्यों को फिर से गति दी जाएगी और मानगो नगर निगम की स्थापना का लाभ हर घर तक पहुंचाया जाएगा। हम जनता की आवाज बनकर काम करेंगे, ताकि लंबित योजनाओं को जल्द पूरा किया जा सके।”

उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और कचरा निष्पादन को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शहर में कचरा प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही गली-मोहल्लों की सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराकर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा सुधा गुप्ता ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का भी संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं पर काम रुका हुआ है, उन्हें दोबारा शुरू कर जनता को उसका लाभ दिलाया जाएगा।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 23 फरवरी को अपने घरों से निकलकर चुनाव चिह्न कार्पेट , क्रम संख्या 11 पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि मानगो के विकास को नई दिशा दी जा सके जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी उत्साह का माहौल देखने को मिला। मानगो में लगातार चल रहे जनसंपर्क और पदयात्राओं के बीच चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied