📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जिला पुलिस की ओर से 20 सितंबर 2024 को किया जाएगा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन

On: September 18, 2024 9:32 PM
Follow Us:

चाईबासा (Jay Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिले में जिला पुलिस की ओर से 20 सितंबर 2024 को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सदर थाना अंतर्गत पिल्लई हाॅल में समय 12:00 बजे अपराह्न में आयोजित किया जा रहा है।

इस क्रम में 18 मुख्य मुद्दों पर लोगों की समस्याएं सुन कर झारखंड पुलिस उसका समाधान करेगी। इसकी शुरुआत राज्य स्तर पर की गई है महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय के निर्देश पर आम नागरिकों की शिकायतों को त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण करने एवं पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय के लिए इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस कार्यक्रम के दौरान आम नागरिक पुलिस से संबंधित किसी भी समस्या को पुलिस के समक्ष रख सकते हैं। उन समस्याओं को चाईबासा पुलिस संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करेगी। शिकायतकर्ता को एक प्राप्ति रसीद भी दी जाएगी। आम नागरिक जिला पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9508243546 पर फोन कर या फिर jss-chaibasa@jhpolice.gov.in पर ईमेल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके लिए जिला नियंत्रण कक्ष/पी0सी0आर0, चाईबासा में एक कोषांग भी बनाया गया है जहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते है।

चाईबासा पुलिस आम जनों से अपील करती है कि पुलिस से जुड़ी जो भी शिकायतें है उन्हे लेकर कार्यक्रम में शामिल हो।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का इतिहास रहा है सिख विरोधी मानसिकता – सिख समाज झारखंड।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment