मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी

On: December 23, 2025 8:30 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 23 At 5.45.53 PM
  • जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई समस्याओं का किया गया ऑन द स्पॉट समाधान, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

Jamshedpur : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा जमीन विवाद, अतिक्रमण हटाने की मांग, कॉलेज से जुड़ी शैक्षणिक समस्याओं, चिकित्सीय सहायता, पत्नी द्वारा बुजुर्ग मां-पिताजी का प्रताड़ना, जन वितरण प्रणाली दुकान हेतु अनुज्ञप्ति, दिव्यांग के लिए आवास, घरेलू विवाद, अनुकंपा नियुक्ति समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और मांगपत्र को रखा।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। उपायुक्त द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!