मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गुमला में अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम ‘कार्तिक जतरा’ में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

On: December 30, 2025 8:16 PM
Follow Us:
The News Frame 2 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement
  • भगवान बिरसा मुंडा और कार्तिक उरांव के योगदान को किया याद, आदिवासी परंपराओं के संरक्षण पर दिया ज़ोर

गुमला, झारखंड | 30 दिसंबर 2025: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज गुमला जिले में आयोजित अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह—कार्तिक जतरा में शामिल हुईं। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड की इस ऐतिहासिक भूमि को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म और कर्मभूमि बताते हुए इसे अपने लिए तीर्थयात्रा के समान बताया।

राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सामाजिक न्याय, आत्मसम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के महान प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को सदैव याद रखना चाहिए और समाज में समानता तथा अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
THE NEWS FRAME

उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और मशहूर आदिवासी नेता कार्तिक उरांव को भी श्रद्धापूर्वक याद किया। राष्ट्रपति ने कहा कि कार्तिक उरांव ने बिरसा मुंडा के विचारों को आगे बढ़ाते हुए जनजातीय चेतना और पहचान को मज़बूत किया। शिक्षा के प्रसार, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए उनका जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कार्तिक उरांव के आदर्शों को अपनाते हुए समाज और देश के समग्र विकास में योगदान दें।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड और विशेषकर गुमला क्षेत्र को आदिवासी नायकों की वीरगाथा की धरती बताते हुए कहा कि सरकार देशभर में आदिवासी संग्रहालयों की स्थापना कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके योगदान को जान सकें। परंतु यह दायित्व केवल शासन का ही नहीं, बल्कि समुदाय से जुड़े हर व्यक्ति और संस्था का भी है कि वे इन महान नायकों की कहानियों को युवाओं तक पहुँचाएँ।

THE NEWS FRAME

राष्ट्रपति ने आदिवासी परंपराओं की महत्ता पर भी बल दिया। उन्होंने युवाओं से कहा कि आधुनिक विकास की राह पर चलते हुए भी अपनी संस्कृति, भाषा, धरती और पहचान से जुड़े रहें। उन्होंने विश्वास जताया कि आदिवासी समुदाय अपनी विरासत की रक्षा करते हुए विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और देश को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, आदिवासी समुदाय के सदस्यों, सांस्कृतिक दलों और युवाओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।

THE NEWS FRAME

राष्ट्रपति का भाषण देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें- https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2025/dec/doc20251230748101.pdf

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

TNF

Sudha गुप्ता की पहल से थमा विवाद महिला कांग्रेस ने सरयू राय के खिलाफ आंदोलन किया रद्द

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!