
जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के पिछली गांव की निवासी पुटी सरदार, जो वर्ष 2023 से माउथ कैंसर से पीड़ित हैं, को एक बार फिर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है। पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल ने उनके इलाज में आगे बढ़कर सहयोग किया है।

बीते वर्ष आयुष्मान भारत योजना के तहत ब्रह्मानंद अस्पताल में उनका सफल ऑपरेशन हुआ था। हालांकि, अब दूसरे ऑपरेशन के लिए आवश्यक ₹2,66,300 की राशि की स्वीकृति के लिए “मुख्यमंत्री असाध्य रोग उपचार सहयोग योजना” के तहत आवेदन किया गया है।
रविवार को करुणा मय मंडल स्वयं उनके घर पहुंचे, सभी दस्तावेजों को संकलित कर सदर अस्पताल में फाइल जमा करवाई। सोमवार को मेडिकल बोर्ड की बैठक में इस राशि की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
पुटी सरदार और उनके परिवार ने पूर्व पार्षद मंडल के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया है।










































