मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पुलिस की गुंडागर्दी ने कलम की आवाज़ को किया लहूलुहान, चौथे स्तंभ की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

On: September 5, 2025 12:23 AM
Follow Us:
Add A Heading 19

जमशेदपुर | समाज का दर्पण कहे जाने वाले पत्रकार, जिनके भरोसे देश और राज्य की जनता सच तक पहुँचती है, वे खुद सत्य लिखने की सजा झेल रहे हैं। ताज़ा घटना ने न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ आज कितना असुरक्षित है।

  • पुलिस की गुंडागर्दी, पत्रकार की थाने में पिटाई
  • देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार अब सुरक्षित नहीं हैं।
  • बिना अपराध किए ही थाने में सजा दे दी गई।
  • लाठियों से पीटा गया, अपराधियों की तरह हवालात में बंद कर दिया गया।

थाने के भीतर पिटे पत्रकार

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गुरुवार को स्थानीय पत्रकार आकाश कुमार और अभिषेक सिन्हा किसी खबर को कवर करने के सिलसिले में उलीडीह थाना पहुँचे थे। लेकिन खबर लिखने वाले ये हाथ अचानक पुलिस की लाठियों के निशाने पर आ गए।

आरोप है कि थाने में मौजूद एएसआई मुकेश दुबे ने न केवल दोनों पत्रकारों के साथ गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें लाठियों से बेरहमी से पीटकर घायल अवस्था में हाजत में बंद कर दिया। बिना अपराध के अपराधी बना दिया गया।

पत्रकारों का आक्रोश, थाने में उमड़ा जनसैलाब

घटना की खबर फैलते ही राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन और प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के वरीय एवं स्थानीय पत्रकार बड़ी संख्या में थाना पहुँचे। वहाँ उन्होंने एसआई की इस गुंडागर्दी के खिलाफ जमकर विरोध किया। पत्रकारों का कहना था—

“अगर कलम की आवाज़ को दबाने की कोशिश होगी तो यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला होगा।”

थाना प्रभारी ने लगाई फटकार

कुछ देर बाद जब थाना प्रभारी उलीडीह थाना पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई मुकेश दुबे को फटकार लगाई और बिना किसी सूचना के किसी पर झूठा आरोप लगाने और गुंडागर्दी करने पर फटकार लगाई।

एसएसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

पत्रकारों का गुस्सा देखते हुए मामले की सूचना जिला पुलिस कप्तान पियूष पांडे और नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष तक पहुँची। उच्च अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। दोनों पीड़ित पत्रकारों ने उलीडीह थाना के माध्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भी सौंपी।

लोकतंत्र पर चोट, सुरक्षा पर सवाल

यह घटना केवल दो पत्रकारों की पिटाई नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार है। कलम से सच लिखने वाले हाथों को लाठियों से तोड़ा गया। पुलिस का यह रवैया साफ करता है कि सत्ता की आँखों में आँख डालकर सवाल पूछना आज कितना खतरनाक हो गया है।

यह घटना एक गहरी चेतावनी है : अगर चौथे स्तंभ की आवाज़ को दबाया जाएगा तो लोकतंत्र का संतुलन टूट जाएगा। पत्रकारों की सुरक्षा सिर्फ उनका अधिकार नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा भी है। क्योंकि जब कलम खामोश हो जाएगी, तो सच अंधेरे में दफन हो जाएगा।

वीडियो देखें

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!