मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गांधी जयंती पर कुष्ठ उन्मूलन का संकल्प, साकची में स्पर्श अभियान

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: January 31, 2026 9:18 AM
Follow Us:
Jharkand
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर:एंटी लेप्रोसी डे के अवसर पर शहरी कुष्ठ केंद्र, साकची में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान-2026” का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

A 2

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. साहिर पाल, सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा बताए गए आदर्शों को यदि हम अपने दैनिक जीवन में अपनाएं, तो “कुष्ठ रोग मुक्त समाज” का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ उन्मूलन केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक सहयोग और सकारात्मक सोच से ही संभव है।


30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान

जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने जानकारी दी कि प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। यह अभियान इस वर्ष 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलेगा।
अभियान के दौरान सहिया-दीदी घर-घर जाकर, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, हाट-बाजारों एवं ग्राम सभाओं के माध्यम से कुष्ठ रोग से संबंधित जागरूकता संदेश फैलाएंगी। साथ ही, कुष्ठ रोग से मुक्त हुए लोगों को सम्मानित किया जाएगा।


127 नए कुष्ठ रोगियों की हुई पहचान, निःशुल्क इलाज उपलब्ध

जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा ने बताया कि जिले में कुष्ठ रोगियों के लिए कई जन-कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि 10 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलाए गए कुष्ठ रोगी खोज अभियान के दौरान जिले में 127 नए कुष्ठ रोगियों की पुष्टि की गई है, जिन्हें सरकार द्वारा निःशुल्क एमडीटी दवा उपलब्ध कराई जा रही है।


कुष्ठ रोगियों से भेदभाव छोड़ने की अपील

अपने संबोधन में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि कुष्ठ उन्मूलन की शपथ केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसे अपने व्यवहार में उतारना होगा।
उन्होंने समाज से अपील की कि कुष्ठ रोगियों के साथ सामान्य व्यवहार किया जाए और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। “जब तक हम ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करेंगे, तब तक गांधी जी का सपना पूरा नहीं हो सकता,” उन्होंने कहा।


उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में कुष्ठ आश्रमों के बच्चों को “निकुष्ठ शिक्षा सम्मान” से सम्मानित किया गया। वहीं, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से चयनित सहियाओं सहित कुल 84 लोगों को ‘निकुष्ठ सेवा सम्मान’ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
सम्मान प्राप्त कर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के प्रयासों की सराहना की।


कुष्ठ उन्मूलन की ली गई शपथ

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उपायुक्त महोदय द्वारा हस्ताक्षरित संदेश का पाठ कर कुष्ठ उन्मूलन की शपथ ली।

इस अवसर पर आपाल इंडिया के उपाध्यक्ष जवाहर राम पासवान, जिला कुष्ठ कल्याण समिति के महामंत्री मो. जैनुद्दीन, डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती, टेरेसा सुंडी, संजय चटर्जी सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से आए साहियाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Untitled Design 12 5

Chandil में एनएच-33 पर भीषण जाम तीन घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे हजारों वाहन लोग हुए परेशान

Untitled Design 5 6

Galaxy इंगोट प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा कंपनी गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Untitled Design 19 4

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की Death से इलाके में सनसनी पुलिस जांच में जुटी

Untitled Design 13 6

हेलमेट पहनें सुरक्षित रहें Chaibasa में जिला परिवहन विभाग का विशेष जागरूकता अभियान दोपहिया चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

Untitled Design 3 5

जन समस्याओं के Solution को लेकर जिला प्रशासन गंभीर उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

WhatsApp Image 2026 06 15 At 2.00.04 PM

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied