📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बागबेड़ा कॉलोनी में कचरे का ढेर हटाया गया, ट्वीट का असर

On: March 25, 2024 2:17 PM
Follow Us:
बागबेडा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, अनीशा सिंहा, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल और बीडीओ सुधा वर्मा को साफ-सफाई संपन्न किए जाने पर उनके कार्यालय में उनसे मिलकर धन्यवाद दिया।

बागबेड़ा: बागबेड़ा कॉलोनी, दुर्गा पूजा मैदान के पीछे मुख्य सड़क पर कई महीनों से पड़े हुए कचरे का ढेर जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल और प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा की संयुक्त पहल पर एक जेसीबी और ट्रैक्टर से साफ-सफाई करवाया गया।

18 मार्च को वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अजीत सिंहा ने ट्विटर पर जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल को ट्वीट कर कचरे के ढेर की जानकारी दी थी। ट्वीट देखने के बाद, जिला उपयुक्त ने तुरंत प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा से संपर्क कर कचरे का ढेर हटाने का निर्देश दिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बीडीओ सुधा वर्मा ने बागबेडा कॉलोनी के पंचायत सचिव बबलू ममता को अपने निजी खर्चों से कचरे का ढेर हटाने का निर्देश दिया। ट्वीट करने के मात्र तीन दिन के पश्चात ही 21 मार्च को साफ-सफाई का कार्य संपन्न हुआ।

इस दौरान बागबेडा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, अनीशा सिंहा, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल और बीडीओ सुधा वर्मा को साफ-सफाई संपन्न किए जाने पर उनके कार्यालय में उनसे मिलकर धन्यवाद दिया।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेडा कॉलोनी के अन्य क्षेत्रों में भी पड़े हुए कचरे का साफ-सफाई करने की बात बीडीओ सुधा वर्मा से की है। बीडीओ सुधा वर्मा ने पंचायत सचिव बबलू ममता को अन्य क्षेत्रों में रखे हुए कचरे का साफ-सफाई करने का तत्काल निर्देश भी दिया है।

उप प्रमुख शिव हांसदा के अनुपस्थिति में पंसस सह वन एवं पर्यावरण के अध्यक्ष मनोज कुमार को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें : टाटा स्टील स्पोर्ट्स: छठी राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप रोमांच और उत्साह के साथ संपन्न हुई

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment