मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

⚡ बिजली संकट से त्रस्त जनता ने किया पावर ग्रिड पर तालाबंदी, सरिया में उग्र प्रदर्शन

On: June 12, 2025 11:16 PM
Follow Us:

सरिया, गिरिडीह : भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आजसू नेता के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पावर ग्रिड का मुख्य गेट किया गया बंद। सरिया प्रखंड के लोगों का बिजली संकट से त्रस्त होकर आखिरकार गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे, स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर सरिया के मंठनिया स्थित पावर ग्रिड सब-स्टेशन में तालाबंदी कर दी।

🌡️ बिजली संकट और गर्मी की दोहरी मार

गिरिडीह जिले के सरिया और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कई महीनों से बिजली की आंख-मिचौली जारी है। दिन में कभी-कभार बिजली आती है, वहीं रात के समय विद्युत आपूर्ति लगभग ठप रहती है। लगातार उमस भरी गर्मी और तापमान में वृद्धि के बीच बिजली की अनियमितता से लोगों का जीना दूभर हो गया है

📝 शिकायतें हुईं अनसुनी, आंदोलन को मिली मजबूरी

---Advertisement---
Netaji Advertisement

स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। जब हालात और खराब होते चले गए, तब आजसू पार्टी के नेता एवं जिला परिषद सदस्य अनूप कुमार पांडेय ने मामले को संज्ञान में लिया और अधिकारियों को लिखित सूचना दी। बावजूद इसके सुधार नहीं हुआ।

Read More : रक्षा मंत्री ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए पांच लड़कियों और पांच लड़कों की NCC टीम को सम्मानित किया

🔒 पावर ग्रिड पर तालाबंदी और धरना प्रदर्शन

इससे नाराज़ होकर आजसू नेता अनूप कुमार पांडेय, स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों के साथ नगर भ्रमण करते हुए पावर ग्रिड के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। विरोधस्वरूप लोगों ने वहीं धरना भी शुरू कर दिया। तेज़ धूप और गर्मी के बावजूद प्रदर्शनकारी घंटों तक डटे रहे।

🗣️ दो सूत्री मांगों पर मिला आश्वासन, खुला ताला

लंबे धरने के बाद आजसू नेता अनूप कुमार पांडेय ने बिजली विभाग के अधिकारियों से दो सूत्री मांगों को लेकर लिखित आश्वासन प्राप्त किया। इसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हुआ और पावर ग्रिड का ताला खोला गया।

⚡ अब हो रही है निर्बाध विद्युत आपूर्ति

धरना समाप्त होने के बाद से ही सरिया प्रखंड में लगातार विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जिससे आम जनता को फिलहाल राहत मिली है।

🧾 प्रमुख मांगें थीं:

  1. सरिया में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना
  2. बिजली विभाग द्वारा स्थायी समाधान और निगरानी व्यवस्था लागू करना

वीडियो देखें : 

 

रिपोर्ट: The News Frame | सरिया संवाददाता

संपर्क: thenewsframe.com | helpthenewsframe@gmail.com

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment