मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

हटिया टांड़ रोड की अनदेखी : गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों के बीच जीने को मजबूर लोग

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 8, 2025 6:02 PM
Follow Us:
Copy Of Add A Heading 20250808 175315 0000
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

सरिया/गिरीडीह : बड़की सरिया नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले हटिया टांड़ रोड पर व्याप्त गंदगी और दुर्व्यवस्था से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। हर बुधवार को इसी मार्ग पर हाट-बाजार का आयोजन होता है, लेकिन नगर पंचायत की उदासीनता ने इसे बीमारी और संक्रमण का गढ़ बना दिया है।

A 2

7 साल पुरानी नाली, आज तक नहीं हुई सफाई!

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब सात साल पहले इस रोड के दोनों किनारों पर सामान्य नाली का निर्माण तो हुआ था, लेकिन आज तक उसकी सफाई नहीं कराई गई। नालियों के कई हिस्से अब ढह चुके हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे वातावरण में भयानक दुर्गंध फैल रही है और जहरीले कीड़े-मकोड़े एवं मच्छरों का बोलबाला हो गया है।

सफाईकर्मी केवल खानापूर्ति में लगे हैं

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत के सफाईकर्मी रोज केवल औपचारिकता निभाते हैं, लेकिन ब्लीचिंग पाउडर तक नहीं डाला जाता। इससे बीमारी फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है।

प्रशासन से संपर्क का प्रयास विफल

इस समस्या को लेकर The News Frame के संवाददाता ने नगर पंचायत के सिटी मैनेजर से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने खुद को फिलहाल सरिया से बाहर बताकर फोन काट दिया। इसके बाद जब सुपरवाइजर से बात की गई तो उन्होंने तुरंत ब्लीचिंग डलवाने का आश्वासन दिया, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कॉल रिकॉर्डिंग में यह बात साफ सुनी जा सकती है।

बिना डस्टबिन वाली सड़क, कचरे से पट रही रोड

हटिया टांड़ रोड, जो रेलवे फाटक से लेकर गणेश मंदिर तक फैला हुआ है, वहां पर एक भी डस्टबिन नहीं लगाया गया है। ऐसे में स्थानीय लोग मजबूरन अपने घरों का कचरा सड़क पर फेंक रहे हैं। जबकि विभाग हर साल टैक्स वसूलता है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जा रहा।

ग्रामवासियों की मांग –
  • नालियों की तत्काल सफाई और मरम्मत हो
  • पूरे इलाके में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए
  • सड़क किनारे डस्टबिन लगाए जाएं
  • हाट बाजार वाले दिन सफाई विशेष अभियान चलाया जाए
स्थानीय लोगों का सवाल –

“नगर पंचायत टैक्स तो लेती है, फिर हमारे साथ ये सौतेला व्यवहार क्यों?”

अगर समय रहते विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो ये समस्या महामारी का रूप ले सकती है।

रिपोर्ट – द न्यूज़ फ्रेम, जिला संवाददाता संतोष कुमार तरवे

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied