📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

On: August 31, 2024 10:01 PM
Follow Us:
राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

चाईबासा (जय कुमार): झारखंड राज्य योग संघ द्वारा हाल ही में 24वीं झारखंड राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर, जमशेदपुर में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला योगासन संघ से कुल 25 प्रतिभागियों ने योग गुरु सुमित विश्वकर्मा के नेतृत्व में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सात लोगों ने चैंपियनशिप में स्थान प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि 11 अगस्त को स्थानीय खिरवाल धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में चयनित 25 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन एसआरआर रूंगटा ग्रुप द्वारा किया गया था।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : गुदड़ी के सिदमा में स्व. तुरी मुंडा मेमोरियल दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सांसद हुई शामिल

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम की टीम में 8 से 10 आयु वर्ग के बालक वर्ग में अद्रित दास ने दूसरा स्थान, 35 से 45 आयु वर्ग के बालिका वर्ग में चित्रा दास ने प्रथम स्थान, 45 से अधिक आयु वर्ग (बालक) में श्री देवी लाल महतो ने प्रथम स्थान, जबकि 21 से 25 आयु वर्ग के बालिका वर्ग में अनामिका कुमारी राम ने पांचवां स्थान, 21 से 25 आयु वर्ग के बालक वर्ग में करण प्रजापति ने पांचवां स्थान, जबकि 12 से 14 आयु वर्ग के बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झींकपानी की कमला देवगम तथा 12 से 14 आयु वर्ग के बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोइलकेरा की रश्मि प्रधान ने छठा स्थान प्राप्त किया।

इस प्रकार पश्चिमी सिंहभूम जिले को कुल सात पुरस्कार प्राप्त हुए। पश्चिमी सिंहभूम जिला योगासन संघ के अध्यक्ष श्री मुकुंद रूंगटा ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई भी दी। संस्था के सचिव कन्हैया लाल अग्रवाल ने भी सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें : मनोहरपुर प्रखंड में वन पट्टा के अधिकार के लिए धरना कार्यक्रम हेतु पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा का जनसंपर्क अभियान

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment