मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार सजग और गंभीर : मंत्री दीपक बिरुवा

On: May 26, 2025 9:43 PM
Follow Us:
  • चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के बड़ा लागिया में पीसीसी एवं आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
  • माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया शिलान्यास

चाईबासा (जय कुमार) : चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के बड़ा लागिया में कुकरुबारू से रोरो चौक तक डीएमएफटी मद से बनने वाली पीसीसी सड़क एवं आरसीसी पुलिया का निर्माण होगा। निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को कैबिनेट मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया।

सड़क व पुलिया बनने की जानकारी पाकर ग्रामीणों में खुशी देखी गई।

मौके पर माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने कहा कि क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार सजग और गंभीर है। चूंकि इन योजनाओं के पूरा होने से इस क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी जिससे विकास की संभावना बढ़ जाती है। आवागमन की सुविधा के साथ-साथ अन्य आर्थिक विकास का भी मार्ग खुलता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वाधान एवं रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रायोजित शतरंज समर कैंप

क्षेत्र को विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। यह सड़क व पुलिया क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए और तीव्र गति से निर्माण कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का चौमुखी विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जब से झारखंड की कमान संभालने के बाद इन सारी सुविधाएं बेहतर होते जा रही है।

मौके पर पीढ़ मानकी लाल सुंडी, ग्रामीण मुंडा बीर सिंह सुंडी, गार्दी सुंडी, सेलाय दोराईबुरु, मुन्ना सुंडी, कृष्णा सिरका, सेबुन बोयपाई, जितराय सुंडी, विजय सिंह, माटा, गांधी, बालेया, नारायण, पूनम, राजा, अशोक, मोतीलाल, सावन, बिंडू, सुशील, गुडु, कांडे, मोरान सिंह, पलटन, सावित्री, सुनीता समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment