मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

टाटा स्टील एमई स्कूल, नोआमुंडी में हुआ ओपन क्विज का आयोजन, कई विजेता हुए पुरस्कृत

On: April 24, 2025 9:17 PM
Follow Us:

नोआमुंडी (जय कुमार) : नोआमुंडी आयरन माइंस के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर टाटा स्टील एमई स्कूल के छात्रों के लिए ओपन क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नोआमुंडी, झारखंड और भारत के धरोहर से संबंधित रोचक सवाल पूछे गये।

इस अवसर पर कार्यक्रम में चीफ एचआर, ओएमक्यू संजय कुमार सतपति बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। श्री सतपति ने ओपन क्विज में प्रतिभागी बच्चों से प्रश्न पूछकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा क्विज के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

Read More : कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में संविधान बचाओ अभियान और रैली के लिए बनी रणनीति

स्कूल हाॅल में विभिन्न राउंड में आयोजित ओपन क्विज का संचालन कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के उदय प्रकाश सिंह ने किया जिसमें 80 से ज्यादा बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओपन क्विज के माध्यम से इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच टाटा स्टील द्वारा नोआमुंडी के सौ वर्षों के सतत विकास एवं गौरवपूर्ण अतीत और वर्तमान पहलुओं से रुबरु कराना था।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल अमर नाथ मिश्रा, शिक्षिका अंजूला पंडा, टाटा स्टील एचआर टीम से निधि सिंह, प्रतिमा मंडल के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ और शिक्षिकाएं भी उपस्थित थी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment