मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

10वें डिफेंस फोर्सेज वेटरन डे पर पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह को सामाजिक सेवा के लिए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया सम्मानित

On: January 14, 2026 8:53 PM
Follow Us:

राँची: 10वें डिफेंस फोर्सेज वेटरन डे के अवसर पर राँची स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में भारतीय थल सेना की ओर से राज्यभर के पूर्व सैनिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में झारखंड के हर जिले से पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं विधवाएं शामिल हुईं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में 17 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) लेफ्टिनेंट जनरल वी. एम. भुवन कृष्णन, कोर कमांडर यश अहलावत सहित सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा करने वाले 3 पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

इस मौके पर गैलेंट्री अवार्डी, वीर नारियों तथा राज्य के तीन चयनित पूर्व सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद निरंतर सामाजिक सेवा में योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इनमें शामिल रहे—
जमशेदपुर से पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह
राँची से पूर्व थल सैनिक सूबेदार मेजर मुकेश कुमार
गुमला के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व वायु सैनिक सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मंच से इन तीनों को सम्मानित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुशासन, सेवा भाव और त्याग समाज के लिए प्रेरणा है।

वीर नारियों का भी सम्मान

कार्यक्रम में वीर नारियों को भी सम्मान मिला। सीमा दुर्गावती एवं कनक को वीर नारी सम्मान प्रदान कर उनके साहस, त्याग और योगदान को नमन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विशेष रूप से—
साहसिक डांस एवं भांगड़ा, आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली के बच्चों द्वारा विकसित भारत के विभिन्न आयामों पर आधारित डांस और प्रेजेंटेशन इन प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भी भव्य व यादगार बना दिया।

पेंशन, ECHS, कैंटीन व मेडिकल सुविधा के लिए शिविर भी लगाए गए

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के प्रतिनिधियों द्वारा पेंशन संबंधी समस्याओं के निदान हेतु विशेष शिविर लगाए गए।

साथ ही दूर-दराज से आए सैनिकों के लिए—
ECHS सुविधा
कैंटीन सेवा
चिकित्सा सुविधा
भी उपलब्ध कराई गई, ताकि सभी पूर्व सैनिक इसका लाभ उठा सकें।

सुशील कुमार सिंह ने सम्मान को टीम को किया समर्पित

सम्मान प्राप्त करने के बाद पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह ने इसे पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के सभी सम्मानित सदस्यों को समर्पित किया।
उन्होंने कहा—

“यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि हमारी पूरी टीम की सक्रियता और सामूहिक सेवा भावना का परिणाम है।”

जमशेदपुर से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहे मौजूद

इस अवसर पर जमशेदपुर से भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से— हंसराज सिंह, प्रमोद कुमार दास, भोला प्रसाद सिंह, अशोक श्रीवास्तव, गणेश राव, कन्हैया कुमार शर्मा, जावेद हुसैन, गौरी शंकर, अंजय कुमार सिंह, विकास कुमार, शिव कुमार शर्मा, गोविंद राय, लाल मोहन बनारा, हल्यानी, कंडीर, मन्दिरा सरकार आदि उपस्थित रहे।

The News Frame की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

The News Frame की ओर से पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह को इस सम्मान के लिए ढेरों बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं
आपका सेवा भाव, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment