मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

टीबी मरीजों को पोषण सामग्री वितरित, सांसद जोबा माझी ने जागरूकता फैलाने पर दिया जोर

On: May 6, 2025 9:10 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 22 चिन्हित टीबी मरीजों के बीच पोषण खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद श्रीमती जोबा माझी रहीं।

कार्यक्रम में सामुदायिक सहयोग से मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए इसे जन-आंदोलन का रूप देना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस रोग को लेकर फैली हीन भावना और भ्रांतियों को दूर करें और समय पर इलाज लें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा टीबी का इलाज पूरी तरह निःशुल्क और प्रभावी तरीके से उपलब्ध है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More :  बी. जे. पादशाह: टाटा साम्राज्य की औद्योगिक सोच के पहले शिल्पकार

सांसद ने कहा, “टीबी का इलाज संभव है, बशर्ते लोग समय पर जांच कराएं और चिकित्सा लें। समाज में इसे कलंक की तरह देखना बंद करना होगा।” उन्होंने लोगों से झाड़-फूंक और टोटकों में न पड़ने और सीधे चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी।

कार्यक्रम में 22 मरीजों को गोद लेकर पोषण सामग्री वितरित की गई। इनमें सांसद जोबा माझी ने 5, भगेरिया फाउंडेशन ने 3, प्रो. नागेश्वर प्रधान, सुनील सिंघानिया, पंकज पटेल और प्रदीप भाई पटेल ने 2-2 मरीज, जबकि अन्य स्थानीय संस्थाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया।

इस अवसर पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. आलोक रंजन महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, बलराज हिंदवार, मनोज भगेरिया, मंतोष प्रधान, सतीश भगेरिया, एएनएम इंदिरा कुमारी, नीलिमा खलखो, सीमा लकड़ा और सुनीता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment